कोरोना अपडेट 14-1-2021: आज 25 पॉजिटिव मिले

2 कोरोना वारियर्स, 8 क्लोज कांटेक्ट, 15 नए केस

 | 

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11662 तक पहुंची

उदयपुर 14 जनवरी 2021। जिले में आज कोरोना के 25 पॉजिटिव पाए गए है। वहीँ नए साल में अब तक 334 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 2.86% है जबकि कल 1.94% था।  

दिसंबर माह की 31 तारीख तक साल ख़त्म होते होते 11328 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की गुरुवार को 872 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 847 नेगेटिव और 25 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 25 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 16 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 4 क्लोज कांटेक्ट तथा 10 नए केस संक्रमित पाए गए है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 9 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 4 क्लोज कांटेक्ट तथा 5 नए केस संक्रमित पाए गए है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 2 कोरोना वारियर्स, 8 क्लोज कांटेक्ट तथा 15 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

माधव कॉलोनी कालका माता रोड, हर्ष नगर सीसारमा रोड, जोशियो की मगरी तितरड़ी, जिंक कॉलोनी देबारी, वलभनगर, मीरा नगर भुवाणा, गुलशन नगर सीसारमा रोड, आनंद विहार टेकरी, विनायक नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, RHB कॉलोनी हिरणमगरी सेक्टर 4, एकलिंग कॉलोनी सेक्टर 3, ऋषि नगर सेक्टर 3, साकेत कॉलोनी रामपुरा, खारोल कॉलोनी फतेहपुरा, नार्थ सुंदरवास भोमिया जी की कॉलोनी, I ब्लॉक आदिनाथ नगर गोवर्धन विलास सेक्टर 14, मालदास स्ट्रीट, गायत्री नगर पहाड़ा, यूनिवर्सिटी रोड से संक्रमित पाए गए। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11662 हो गई है। जबकि 11112 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 219 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 437 है। वहीँ 113 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News