कोरोना अपडेट 14-2-2021: आज 7 पॉजिटिव मिले

2 क्लोज कांटेक्ट, 5 नए केस

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 11866   

उदयपुर 14 फरवरी 2021 उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 7 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। जबकि फरवरी माह में अब तक 88 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.21% है जबकि कल 1.81% और परसों 1.31% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की रविवार 14 फरवरी को 578 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 571 नेगेटिव और 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 7 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 3 पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 नए केस मिले। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 2 क्लोज कांटेक्ट, 4 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
 
प्रेम नगर A ब्लॉक केशव नगर विनायक रेसीडेंसी, महावीर नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, गोवर्धन विलास पुलिस थाना, बड़ा चौराहा होली चौक के पास पानेरियों की मादड़ी, झाड़ोल जेल, बी ब्लॉक सीनियर स्कूल के पीछे ऋषभदेव उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11866 हो गई है। जबकि 11603 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 104 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 140 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 123 हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News