कोरोना अपडेट 14-6-2021, आज 3 पॉज़िटिव, 514 नेगेटिव
1 क्लोज़ कांटेक्ट तथा 2 नए केस
कुल संक्रमितों की संख्या 56077
उदयपुर 14 जून 2021। महज़ इत्तेफाक ही कहा जा सकता है आज से ठीक एक साल पहले यानि 14 जून 2020 को कोरोना की पहली लहर भी 3 पॉजिटिव मिले थे जबकि आज 14 जून 2021 को कोरोना की दूसरी लहर में भी 3 पॉजिटिव मिले है। तब जिले में कोरोना के कुल पॉजिटिव 603 थे जबकि आज तक ज़िले में इस महामारी के शिकार संक्रमितों का आंकड़ा देखते देखते 56 हजार के पार पहुँच गया है। आज सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0.59% है जबकि कल 0.59% और परसो 0.84% था।
पिछले दो हफ़्तों से ज़िले में कोरोना का क़हर लगातार कम हो रहाह है। अप्रैल माह में ही आंकड़ा लगभग पूरे साल के आंकड़े से डेढ़ गुणा था। अप्रैल माह में 21448 संक्रमित तथा मई माह 20843 मरीज़ संक्रमित पाए गए थे यानि औसतन 693 प्रतिदिन जबकि 31 मार्च 2021 तक 13292 मरीज़ पाए गए थे।। वहीँ जून माह के 14 दिन में 494 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जून की पहली तारीख को यह आंकड़ा 107 था, जो लगातार कम होते होते अब 3 पर पहुँच गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की सोमवार को 517 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 514 नेगेटिव और 3 कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है।
आज की रिपोर्ट में पाए गए 3 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 3 कोरोना पॉज़िटिव मिले है जिनमे से 1 क्लोज़ कांटेक्ट तथा 2 नए केस हैं। ग्रामीण क्षेत्र से आज कोई पॉज़िटिव नहीं मिले हैं। इस तरह आज कुल 3 कोरोना पॉज़िटिव में सिर्फ 1 क्लोज़ कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है।
इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना संक्रमित
सेक्टर 14 गोवर्धन विलास उदयपुर, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14, एमबी हॉस्पिटल उदयपुर से संक्रमित पाए गए है ।
इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56077 हो गया है, जबकि 55090 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 103 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस 270 रह गए हैं। एक दिन में COVID से तीन और जानें गयीं हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा 717 पहुँच गया है।
