कोरोना अपडेट 15-10-2020: आज 78 पॉजिटिव मिले

6 कोरोना वारियर्स, 22 क्लोज़ कांटेक्ट, 50 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए

 | 

कुल पॉजिटिव की संख्या 5943

उदयपुर 15 अक्टूबर 2020। उदयपुर मे कोरोना का कहर लगातार जारी है है। आज की रिपोर्ट में 78 पॉजिटिव पाए गए है। अक्टूबर माह में अब तक 1457   पॉजिटिव मिल गए है।   

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज गुरुवार को 819 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 741 नेगेटिव है और 78 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  

आज की रिपोर्ट में पाए गए 78 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 35 संक्रमित पाए गए जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 12 क्लोज कांटेक्ट तथा 21 नए केस पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 43 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 4 कोरोना वारियर्स, 10 क्लोज कांटेक्ट और 29 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज की रिपोर्ट में कुल 6 कोरोना वारियर्स, 22 क्लोज़ कांटेक्ट, 50 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना पॉजिटिव 

L ब्लॉक सेक्टर 14, गुप्तेश्वर नगर सवीना, राजेंद्र नगर गायरियावास, एमबीसी हेड क्वार्टर खेरवाड़ा, पगलिया जी रोड ऋषभदेव, खेरवाड़ा पुलिस थाना, झल्लारा सलूम्बर, विनायक नगर बेदला, रोहेड़ा फतेहनगर मावली, नवरतन काम्प्लेक्स, बम्बोरा (गिर्वा), मावली, कानपूर (गिर्वा), वल्लभनगर, HZL देबारी,  साकरोदा कुराबड़,  हिरणमगरी सेक्टर 4, प्रेम नगर तितरड़ी, मंगलम आर्ची भुवाणा, बीडीओ कॉलोनी बलीचा, ऋषभदेव, हरी ओम नगर खेरवाड़ा, तहसील रोड खेरवाड़ा, पुरोहित वाड़ी भींडर, भूत बंगला खेरवाड़ा, नाकोड़ा काम्प्लेक्स, हर्ष नगर रामपुरा चौराहा, अशोक नगर, मुर्शिद नगर सवीना, देवरो का गुडा प्रतापनगर, अलोक स्कूल के पीछे सेक्टर 11, वर्धमान बिहार केशव नगर, तीज का चौक धानमंडी, अरिहंत नगर गोवर्धन विलास, H रोड भूपालपुरा, माइंस कॉलोनी सेक्टर 11, टीचर्स कॉलोनी अम्बामाता, महावीर कॉलोनी अशोक नगर, J ब्लॉक सेक्टर 14, आरके चौराहा पुला, एकलिंग नाथ कॉलोनी हिरणमगरी सेक्टर 4, आर्ची पेरेडाइज़ शोभागपुरा, प्रिन्सों होटल के पीछे सेवाश्रम, मेन रोड अशोक नगर, आरके पुरम सेक्टर 9, शांति नगर सेक्टर 3, पार्शवनाथ कॉलोनी सवीना, गायत्री नगर सेक्टर 5, शांति नगर सेक्टर 5, पूर्बिया कॉलोनी अम्बामाता, होली चौक पानेरियों की मादड़ी, मेन रोड गायरियावास से संक्रमित पाए गए है।            

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5943 हो गई है। जबकि 5559 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 188 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 326 है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News