कोरोना अपडेट 15-2-2021: आज 5 पॉजिटिव मिले
3 क्लोज कांटेक्ट, 2 नए केस
कुल संक्रमितों की संख्या 11871
उदयपुर 15 फरवरी 2021 उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 5 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। जबकि फरवरी माह में अब तक 93 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.44% है जबकि कल 1.21% और परसो कल 1.81% था।
जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की सोमवार 15 फरवरी को 347 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 342 नेगेटिव और 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
आज की रिपोर्ट में पाए गए 5 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 5 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से आज कोई पॉजिटिव नहीं मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 3 क्लोज कांटेक्ट, 2 नए केस संक्रमित पाए गए है।
इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
आनंद प्लाजा यूनिवर्सिटी रोड उदयपुर, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोवर्धन विलास, शिवजी नगर उदियापोल बस स्टैंड उदयपुर , होली चौक नोहरा पानेरियों की मादड़ी सेक्टर 6, प्रभात नगर सेक्टर 5 हिरणमगरी उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।
इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11871 हो गई है। जबकि 11613 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 101 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 135 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 123 हो गया है।
UdaipurTimes की ख़बरों से जुड़ने के लिए हमारे GOOGLE NEWS | WHATSAPP | SIGNAL | TELEGRAM चैनल्स को सब्सक्राइब करें और Facebook, Twitter और Instagram पर भी फॉलो करें।
