कोरोना अपडेट 17-10-2020: आज 50 पॉजिटिव मिले

कोरोना अपडेट 17-10-2020: आज 50 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 6070 

 
कोरोना अपडेट 17-10-2020: आज 50 पॉजिटिव मिले

3 कोरोना वारियर्स, 17 क्लोज़ कांटेक्ट, 30 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए

उदयपुर 17 अक्टूबर 2020। उदयपुर मे कोरोना का कहर लगातार जारी है है। आज की रिपोर्ट में 50 पॉजिटिव पाए गए है। अक्टूबर माह में अब तक 1584   पॉजिटिव मिल गए है।   

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज शुक्रवार को 834 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 784 नेगेटिव है और 50 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  

आज की रिपोर्ट में पाए गए 50 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 30 संक्रमित पाए गए जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 12 क्लोज कांटेक्ट तथा 16 नए केस पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 20 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 5 क्लोज कांटेक्ट और 14 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज की रिपोर्ट में कुल 3 कोरोना वारियर्स, 17 क्लोज़ कांटेक्ट, 30 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना पॉजिटिव 

अरावली हाइट्स आदर्श नगर, ओल्ड PG हॉस्टल GMCH, कांति चौक सलूम्बर, ESIC हॉस्पिटल उदयपुर, अम्बामाता पुलिस थाना, आज़ाद मोहल्ला सलूम्बर, बेदला बड़गांव, पंचरत्न काम्प्लेक्स फतेहपुरा, जिंक स्मेल्टर चौराहा देबारी, बस्सी जुझावत सलूम्बर,घासा मावली, बी टाइप कॉलोनी देबारी, शिव नगर उदियापोल, पोरवालों की सेहरी गोगुन्दा, खेमली मावली, अम्बामाता मंदिर के पीछे, झाड़ोल, मेघवाल बस्ती झाड़ोल, बम्बोरा (गिर्वा), काया (गिर्वा), पन्ना विहार कॉलोनी भूपालपुरा, मधुबन चेतक सर्कल, लक्ष्मी डेयरी गली प्रतापनगर, बड़ी पीपली चौक यूनिवर्सिटी रोड, हामिद नगर कॉलोनी सेक्टर 9, खारोल कॉलोनी फतेहपुरा, छोटी ब्रह्मपुरी सूरजपोल, राम सिंह जी की बाड़ी सेक्टर 11, बसंत विहार सेक्टर 5, श्री राम कॉलोनी प्रतापनगर, शिव नगर सेक्टर 4, गायत्री नगर सेक्टर 5, शास्त्री नगर सेक्टर 3, बी ब्लॉक सेक्टर 14, सुथारों की घाटी भट्टियानी चोहट्टा, रूद्र विहार केशव नगर, कोल्याकी हाउस सिंधी बाजार, टीचर्स कॉलोनी अम्बामाता, RHB कॉलोनी सेक्टर 14, न्यू पोलो ग्राउंड फतेहपुरा, पाठों की मगरी सुभाष नगर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6020 हो गई है। जबकि 5684 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 196 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 326 है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal