कोरोना अपडेट 17-3-2021: आज 36 पॉजिटिव मिले

1 कोरोना वारियर्स, 8 क्लोज कांटेक्ट, 27 नए केस

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 12436

उदयपुर 17 मार्च 2021। उदयपुर में एक बार फिर कोरोना का का नया दौर शुर हुआ है। आज जिले में कुल 36 पॉजिटिव पाए गए। मार्च माह में अब तक 443  मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 3.32% है जबकि कल 3.76% और परसो 6.13% था।   

फ़रवरी माह की 28 तारीख तक 11993 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की बुधवार 17 मार्च को 1083 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1047 नेगेटिव और 36 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 36 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 26 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 7 क्लोज कांटेक्ट तथा 18 नए केस संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 10 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे में 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 9 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 1 कोरोना वारियर्स, 8 क्लोज कांटेक्ट, 27 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
 

 

सूर्या एस्टेट सेक्टर 11, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट उदयपुर, नेवी केशव नगर उदयपुर, राजकीय बालिका स्कूल अंबामाता, सेक्टर 14 उदयपुर, गांव लकड़वास गिर्वा, जयदीप स्कूल डांगियो की मगरी भुवाणा, बोहरा गणेश जी उदयपुर, बामणिया भींडर, केदारिया बस स्टैंड बासड़ा भींडर, सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिरणमगरी सेक्टर 4, नाकोड़ा नगर, आरएसईबी ऑफिस भींडर, बड़ी रोड उदयपुर, मोटी पोल नेहरू बाजार उदयपुर, महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल, सुरो का फला ओम बन्ना मंदिर बलीचा, माता जी के मंदिर के पास बांसड़ा, डिंगरी जयसमंद सराड़ा, आनंद नगर टेकरी मादड़ी रोड, तस्नीम मेंशन धोली बावड़ी उदयपुर, देवसिद्धि अपार्टमेंट सेक्टर 4, राम वाटिका के पास न्यू भूपालपुरा, राम सिंह जी की बाड़ी सेक्टर 11, चमनपुरा झरिया रोड उदयपुर, गायत्री नगर हिरणमगरी सेक्टर 5, महावत वाड़ी घंटाघर उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 12436 हो गई है। जबकि 11974 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में  252 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 338 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 124 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News