कोरोना Update 17-8-2020: आज दोपहर तक 49 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 2022 

 | 
1476 ठीक हो चुके है, 1397 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 524

उदयपुर 17 अगस्त 2020। उदयपुर में कोरोना का कहर जारी है। आज दोपहर तक 49 पॉजिटिव मिले थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सोमवार को अब तक जिले के 997 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 948 व्यक्ति नेगेटिव है और 49 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज सोमवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 49 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 35 क्लोज़ कांटेक्ट, 10 नए केस तथा 4 कोरोना वारियर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

35 क्लोज कांटेक्ट में से 8 स्टोन फैक्ट्री लखावली से, 1 सिद्धि विनायक काम्प्लेक्स विनायक नगर से, 2 गोगला झाड़ोल से, 1 ठक्कर बप्पा कॉलोनी सूरजपोल से, 1 शक्ति नगर से, 1 धानमंडी उदयपुर से, 3 वारियो की घाटी घंटाघर से, 2 मुर्शिद नगर सवीना से, 3 सेक्टर 14 से, 1 बी ब्लॉक सेक्टर 14 से, 3 करधर काम्प्लेक्स सेक्टर 14 से, 1 आदर्श नगर कालका माता रोड से, 1 न्यू महावीर नगर हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 2 बी रोड अशोक नगर से, 1 राडा जी स्ट्रीट माली कॉलोनी से, 1 खेरवाड़ा से, 1 तहसील रोड खेरवाड़ा से, 1 लक्ष्मी नारायण नगर सवीना से, 1 ए अशोक विहार यूनिवर्सिटी रोड से पॉजिटिव पाए गए है। 

10  नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 नेहरू की पोल मालदास स्ट्रीट से, 2 रोड न. 9 A अशोक नगर से, 1 महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल से, 1 तीज का चौक धानमंडी से, 1 साल्वी कॉलोनी किशनपोल से, 1 राडा जी चौराहा से, 1 उदयपुर से, 1 सिलावटवाडी हाथीपोल से, 1 अकायणवड़ा खेरवाड़ा से पॉजिटिव पाए गए है। 

वहीँ 4 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 1 डॉक्टर महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल से तथा 1 डॉक्टर सीएचसी झाड़ोल से, 1 फार्मासिस्ट महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल से तथा 1 नर्सिंग स्टाफ अर्थ एनजीओ से पॉजिटिव पाया गया है।  

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2022 हो गई है। इनमे से 1476 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1397 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 524 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News