उदयपुर 18 अक्टूबर 2020। उदयपुर मे कोरोना का कहर लगातार जारी है है। आज की रिपोर्ट में 60 पॉजिटिव पाए गए है। अक्टूबर माह में अब तक 1694 पॉजिटिव मिल गए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज रविवार को 893 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 833 नेगेटिव है और 60 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
आज की रिपोर्ट में पाए गए 60 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 56 संक्रमित पाए गए जिनमे से 3 कोरोना वारियर्स, 20 क्लोज कांटेक्ट तथा 33 नए केस पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 4 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 1 क्लोज कांटेक्ट और 3 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज की रिपोर्ट में कुल 3 कोरोना वारियर्स, 21 क्लोज़ कांटेक्ट, 36 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
अरिहंत अपार्टमेंट शोभागपुरा, केशव नगर यूनिवर्सिटी रोड, आयड़ उदयपुर, सुथारो की घाटी भट्टियानी चोहट्टा, गावड़ी पाल सलूम्बर, गोवर्धन किलास उदयपुर, डबोक मावली, बेकनी पुलिया के पास यूनिवर्सिटी रोड, आदर्श नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, घंटाघर उदयपुर, एकलिंगगढ़ मिलिट्री स्टेशन, सन टावर केशव नगर, सवीना चौराहा, इंद्रा नगर बीडा उदियापोल, गायत्री नगर सेक्टर 5, मधुबन चेतक सर्कल, जिंक स्मेल्टर देबारी, एसएस कॉलेज, सुभाष नगर, गणपति विहार पानेरियों की मादड़ी, लेक गार्डन अपार्टमेंट, गोवर्धन विलास, पालीवाल भवन सेक्टर 14, सेक्टर 9 उदयपुर, आई ब्लॉक सेक्टर 14, चुंगी नाका मैन रोड सेक्टर 14, नाडा खाड़ा बापू बाजार, कृष्णा नगर सेंट्रल एरिया, नाकोड़ा नगर बेड़वास, प्रेस कॉलोनी किशनपोल, राव कॉलोनी अम्बामाता, मंगलम काम्प्लेक्स शोभागपुरा, भील बस्ती हवाला बड़ी, प्रतापपुरा मार्किट जावर माइंस, PG हॉस्टल GMCH, E ब्लॉक सेक्टर 14, कालबेलिया कॉलोनी रामपुरा, गणेश कॉलोनी रावजी का हाटा, न्यू फ़्लोरा काम्प्लेक्स शोभागपुरा, रूद्र विहार केशव नगर यूनिवर्सिटी रोड, हितावाला कम्प्लेक्स, लोहा बाजार हाथीपोल, लक्ष्मी मार्ग अमल का काँटा, धोल वाली मगरी पानेरियों की मगरी, पन्ना विहार भूपालपुरा, खारोल कॉलोनी फतेहपुरा से संक्रमित पाए गए है।
इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6130 हो गई है। जबकि 5619 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 231 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 342 है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal