कोरोना Update 18-8-2020: आज दोपहर तक 29 पॉजिटिव  मिले

कोरोना Update 18-8-2020: आज दोपहर तक 29 पॉजिटिव  मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 2056  
 
कोरोना Update 18-8-2020: आज दोपहर तक 29 पॉजिटिव  मिले
1566 ठीक हो चुके है, 1466 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 468 
 

उदयपुर 18 अगस्त 2020। उदयपुर में कोरोना का कहर जारी है। देखते ही देखते कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दो हज़ार के पार हो गया। आज दोपहर तक 29 पॉजिटिव मिले थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार को अब तक जिले के 1362 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 1333 व्यक्ति नेगेटिव है और 29 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज मंगलवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 29 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 21 क्लोज़ कांटेक्ट, 6 नए केस तथा 2 कोरोना वारियर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

21 क्लोज कांटेक्ट में से 2 वार्ड न. 7 सनवाड़ मावली से, 1 जतिन जी का कुआँ ख़म की मादड़ी से, 2 आवरी माता मंदिर सेंट्रल एरिया से, 4 न्यू महावीर नगर हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 4 फतेहनगर मावली से, 1 नानी गली जगदीश चौक से, 2 आज़ाद नगर गिर्वा से, 2 पानेरियों की मादड़ी हिरणमगरी से, 1 चित्तोड़ा चौक उत्तरी आयड़ से, 2 चित्रकूट नगर उदयपुर से पॉजिटिव पाए गए है। 

6  नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 आवरी माता सेंट्रल एरिया से, 1 घाटी दरवाज़ा सलूम्बर से, 1 बलीचा उदयपुर से, 1 बेदला उदयपुर से, 1 मुल्ला ताली उदयपुर से, 1 हाथीपोल उदयपुर से पॉजिटिव पाए गए है। 

वहीँ 2 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 1 डॉक्टर अम्बामाता से तथा 1 PIMS उमरड़ा से पॉजिटिव पाया गया है।  

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2056 हो गई है। इनमे से 1566 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1466 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 468 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal