कोरोना अपडेट 19-3-2021: आज 36 पॉजिटिव मिले

3 कोरोना वारियर्स, 13 क्लोज कांटेक्ट, 20 नए केस

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 12468

उदयपुर 19 मार्च 2021। उदयपुर में एक बार फिर कोरोना का का नया दौर शुर हुआ है। आज जिले में कुल 36 पॉजिटिव पाए गए। मार्च माह में अब तक 511  मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 3.21% है जबकि कल 3.09% और परसो 3.32% था।   

फ़रवरी माह की 28 तारीख तक 11993 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शुक्रवार 19 मार्च को 1123 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1087 नेगेटिव और 36 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 36 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 24 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 कोरोना वारियर्स, 6 क्लोज कांटेक्ट तथा 15 नए केस संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 12 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे में 7 क्लोज कांटेक्ट तथा 5 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 3 कोरोना वारियर्स, 13 क्लोज कांटेक्ट, 20 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
 

 

कैलाश मार्ग जगदीश मंदिर, प्रताप नगर उदयपुर, कुम्भा नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, गांव ऑडी डबोक मावली, गोकुल विलेज तितरड़ी गिर्वा, जयसमंद लिंक रोड तितरड़ी, चिकलवास लोयरा बड़गांव, E ब्लॉक सेक्टर 14, शिव मंदिर के पास मटून माइंस गिर्वा, कमोल सायरा, नाकोड़ा नगर पावर हाउस के पीछे भींडर, गांव मेदेनवाड़ा मादड़ी हॉस्टल झाड़ोल, सुथारों का नोहरा के पीछे बड़ी, ESIC हॉस्पिटल, गमेतियों का मोहल्ला पानेरियों की मादड़ी, शांति नगर सेक्टर 5, यूनिक ऑटोमोबाइल के सामने सेंट्रल एरिया, दूछ तलाई नोहरा पानेरियों की मादड़ी, गोकुल विलेज सेक्टर 9, भट्टवाड़ी राव कॉलोनी अंबामाता, A रोड भूपालपुरा, आई ब्लॉक हिरणमगरी सेक्टर 14, प्रभात नगर हिरणमगरी सेक्टर 5, आरएसएमएम कॉलोनी रयान स्कूल के पास सेक्टर 14, एसएमबी एन्क्लेव सहेली नगर, राजेंद्र नगर गायरियावास रोड, जयश्री कॉलोनी ठोकर चौराहा के पास, एडिडास शोरूम के पास दुर्गा नर्सरी रोड, चंदनवाडी रोड न्यू अशोक विहार सेक्टर 11 उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 12468 हो गई है। जबकि 11987 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में  297 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 391 है। जबकि कोरोना से आज एक मौत के साथ मरने वालो का आंकड़ा 125 हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News