कोरोना अपडेट 1 अक्टूबर 2021- महीने की शुरुआत जीरो पॉजिटिव से

एक्टिव केस अब घटकर 3

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 56402

उदयपुर 1 अक्टूबर 2021। कोरोना की दूसरी लहर लगभग समाप्ति की ओर है। आज लगातार नौवें दिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। जबकि जिले में अब एक्टिव केस की संख्या अब घटकर 3 रह गए है। कल सैपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0% है जबकि उसके पहले सात दिनों तक भी 0% था। 

जुलाई के 31 दिनों में कुल 145 नए केस की पुष्टि हुई । जबकि अगस्त के 31 दिनों में 73 केस पॉजिटिव मिले । वहीँ सितंबर के महीने में केवल 13 केस पॉजिटिव मिले है। जबकि अक्टूबर की शुरुआत 0 पॉजिटिव से हुई है 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शुक्रवार को 521 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से सभी 521 नेगेटिव पाए गए और कोई पॉज़िटिव नहीं मिला है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56402 हो गई है, जबकि 55645 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 3 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस भी 3 रह गए हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक मौतों का आंकड़ा 754 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News