कोरोना अपडेट 2-12-2020: आज 76 कोरोना पॉजिटिव मिले

3 कोरोना वारियर्स, 19 क्लोज़ कांटेक्ट, 54 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए

 | 

कुल पॉजिटिव की संख्या 9423 

उदयपुर 2 दिसंबर 2020। उदयपुर मे कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। आज की रिपोर्ट में 76 पॉजिटिव पाए गए है। नवंबर माह में अब तक 2522  संक्रमित मिल चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की बुधवार को 1049 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 973 नेगेटिव और 76 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

आज की रिपोर्ट में पाए गए 76 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 60 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 कोरोना वारियर्स, 17 क्लोज कांटेक्ट तथा 40 नए केस संक्रमित पाए गए है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 16 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 14 नए केस संक्रमित पाए गए है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 3 कोरोना वारियर्स, 19 क्लोज कांटेक्ट तथा 54 नए केस संक्रमित पाए गए है। 

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

भूपालपुरा मैन रोड, अशोक नगर, कम्युनिटी हॉल के पास हीरा बाग़ कॉलोनी, प्रतापनगर, सिकलीगर गली सलूम्बर, मगलम रोज उदयपुर, कालका माता रोड गणेश नगर पहाड़ा, नार्थ सुंदरवास विद्या विहार कॉलोनी, इनिया गॉड स्कूल के पास नाई उंदरी, सहेलियों की बाड़ी के पास, रोशन नगर सवीना सेक्टर 12, आदर्श नगर सेक्टर 4, बजरंग नगर पीकॉक हिल्स के पास तितरड़ी, बसंत विहार माली कॉलोनी, रुण्डेड़ा वल्लभनगर, नवरतन काम्प्लेक्स भुवाणा, मोयला का कुंआ फतेहनगर, न्यू माली कॉलोनी टेकरी, अग्रसेन नगर उदियापोल, तैय्याबियाह स्कूल मार्ग अश्विनी बाजार के पीछे, टीचर्स कॉलोनी अम्बामाता, समर्पित काम्प्लेक्स पुला, अमृत वाटिका रोड न. 2 सुभाष नगर, हरिदास जी की मगरी मुल्ला तलाई, छानी खेरवाड़ा, कलाल कृष्णा कॉलोनी भूत बंगला खेरवाड़ा, पीपली चौराहा मादड़ी रोड टेकरी, वर्मा कॉलोनी सेक्टर 9, संतोष नगर गायरियावास, शांति नगर यूनिवर्सिटी रोड, केशव नगर यूनिवर्सिटी रोड, भूपालपुरा रोड न. 1, अशोक नगर रोड न. 2, पन्नाधाय मार्ग जाटवाडी, गाँधी नगर धोली मगरी मुल्ला तलाई, दियन सायरा, कम्युनिटी हॉल के पास शक्ति नगर, रैना फला भूधर रोड ऋषभदेव, आशीर्वाद नगर अनुश्री वाटिका के पास यूनिवर्सिटी रोड, गुलाब बाग़, सिद्धार्थ नगर लक्ष्मण वाटिका, कमल काम्प्लेक्स वाइन शॉप के पास मीरा नगर, एकलिंगनाथ कॉलोनी सेक्टर 4, सवीना 100फिट रोड पावर हॉउस के सामने, RHB कॉलोनी प्रतापनगर, वकील कॉलोनी सेक्टर 11, जेबी हॉस्पिटल के पास सेक्टर 6, महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल, धोली बावड़ी मार्ग सुथारवाड़ा, महावीर काम्प्लेक्स सवीना खेड़ा, लेक गार्डन सोसायटी सेक्टर 14, जयश्री कोला मगरी तितरड़ी, न्यू भूपालपुरा, प्रज्ञा भवन सेक्टर 12, सर्वोत्तम काम्प्लेक्स सेक्टर 4, जवाहर नगर पटेल सर्कल, RHB कॉलोनी सेक्टर 14, झाड़ोल, सज्जन नगर,  शिकारबाड़ी, अरावली हाइट्स पुला से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 9423 हो गई है। जबकि 8600 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 499 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 725 है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News