कोरोना अपडेट 2-6-2021, 1931 नेगेटिव, 67 पॉजिटिव मिले


कोरोना अपडेट 2-6-2021, 1931 नेगेटिव, 67 पॉजिटिव मिले 

2 कोरोना वारियर्स, 25 क्लोज कांटेक्ट तथा 40 नए केस संक्रमित गए है

 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 55757

उदयपुर 2 जून 2021। जिले में आज मोडिफाइड लॉकडाउन के पहले दिन कोरोना के 87 पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में इस महामारी के शिकार संक्रमितों का आंकड़ा देखते देखते 55 हजार के पार पहुँच गया है। सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 3.35% है जबकि कल 4% और परसो 3.62% था।   

मई माह में फिर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इस बार इसे 'त्रि स्तरीय जन अनुशासन पखवाड़े' का नाम दिया गया है। हालाँकि कुछ दिनों से जिले में कोरोना का क़हर कम हुआ है। अप्रैल माह में ही आंकड़ा लगभग पूरे साल के आंकड़े से डेढ़ गुणा था। अप्रैल माह में 21448 संक्रमित पाए गए थे यानि औसतन 715 प्रतिदिन जबकि 31 मार्च 2021 तक 13292 मरीज़ पाए गए थे। मई के 31 दिन में 20843 पॉजिटिव यानि औसतन 672 प्रतिदिन मिले थे । वहीँ आज जून माह के दो दिन में 174 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की बुधवार को 1998 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1931 नेगेटिव और 67 कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है। 

आज की रिपोर्ट में पाए गए 67 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 44 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 17 क्लोज कांटेक्ट तथा 25 नए केस संक्रमित पाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र से 23 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे में 8 क्लोज कांटेक्ट तथा 15 नए केस पॉज़िटिव मिले है। इस तरह आज कुल 67 कोरोना पॉजिटिव में से 2 कोरोना वारियर्स, 25 क्लोज कांटेक्ट तथा 40 नए केस संक्रमित गए है।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना संक्रमित 

NEAR SHIVANI BEAUTY PARLOUR PARSHURAM COLONY UDAIPUR, HIRAN MAGRI SECTOR 6 UDAIPUR, KANPUR GIRWA, ROOP SAGAR ROAD NEEMACH MATA MANDIR UDAIPUR, KRISHANPURA NEAR SAINT PAUL SCHOOL UDAIPUR, NEAR TEKRI CHORAHA SANTOSH NAGAR UDAIPUR, CHITRAKOOT NAGAR NEAR AKSHAY PATRA UDAIPUR, RHB COLONY NELA ROAD HIRAN MAGRI SECTOR 14 UDAIPUR, GUEST HOUSE ZAWAR MINES, GOL MARKET NEAR PRATAP PURA UDAIPUR, CHANAVADA UDAIPUR, BADI HOLI INSIDE DELHI GATE UDAIPUR, MULLA TALAI DHOLI MAGRI UDAIPUR, HATHIPOL INSIDE GULABESHWAR MARG UDAIPUR, KHERAD JHADOL, GAROJADA COLONY SAVINA UDAIPUR, SECTOR 9 OPP. J.B PUBLIC SCHOOL UDAIPUR, BASSI SALUMBER, SANTOSH NAGAR GARIYAWAS UDAIPUR, A-BLOCK SECT0R 14 NEAR C.A CIRCLE UDAIPUR, NEMINATH JAIN COLONY SECTOR 3 UDAIPUR, RAM SINGH JI KI BADI SECTOR 11 UDAIPUR, SEJO KA GUDA BHILO KA GUDA KURABAD, PRATAP NAGAR UDAIPUR, TEKRI UDAIPUR, SHREE NATH COMPLEX DEBARI UDAIPUR, SECTOR 9 SAVINA UDAIPUR, KRIPA COLONY GARIYAWAS UDAIPUR, COACHING CENTER SECTOR 5 UDAIPUR, UMARDA UDAIPUR, JEEVAN JYOTI SUKHER BAL GRAH GOGUNDA, YADAV COLONY AMBAMATA UDAIPUR, RAMA BADGAON, HATHIPOL JHARIYA MARG UDAIPUR, CHANVADA NALA GIRWA, C BLOCK SEC 14  UDAIPUR, NEW MALI COLONY TEKRI UDAIPUR, PIPLI CHOWK GARIYAWAS UDAIPUR, KADHAR COLONY KALKA MATA ROAD UDAIPUR, MACHLA MAGRA UDAIPUR, KAGDAR RISHABHDEV, BAPU BAZAR KESARIYAJI, KESHAV NAGAR UDAIPUR, TEKRI POLICE LINE UDAIPUR, NAKA BAZAR SINGHTWARA SARADA, AHINSAPURI FATEHPURA UDAIPUR, ARIHANT COLONY BEHIND ROAD NO.3 UDAIPUR, GOKULPURA NORTH AYAD UDAIPUR, B BLOCK SAJJAN NAGAR UDAIPUR, JAI RAM COLONY THOKAR CHOURAHA UDAIPUR, M.P COLONY SECTOR 14 UDAIPUR, SWAMI NAGAR NEAR CELEBRATION MALL UDAIPUR, SIYALPURA LAKHAWALI BADGAON, ASHIRWAD NAGAR UDAIPUR, etc……

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 55757 हो गई है। जबकि 53282 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 1206 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 1801 है। जबकि 5 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा 674 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal