कोरोना अपडेट - 2 अगस्त 2021- 20 दिनों बाद राहत की खबर कोई पॉजिटिव नहीं

आज कोई मौत भी नहीं

 | 
Zero positive

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 56323 

उदयपुर 2 अगस्त 2021। आज 20 दिनों के बाद शहर को राहत भरी खबर मिली है।  आज कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। और न आज किसी की कोरोना से कोई मौत हुई है। 

उल्लेखनीय है की अब तक कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 56323 पहुँच गई है। इस वर्ष के अप्रैल में 21448 संक्रमित मिले थे, मई माह में 20843 संक्रमित मिले थे वहीँ जून में 587 और जुलाई में 145 केस मिले थे।  जबकि अगस्त की शुरुआत में कल 8 मरीज़ मिले थे, और आज जीरो पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 4 मरीज़ ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 54 मरीज़ होम आइसोलेशन में है जबकि एक्टिव केस की संख्या 55 है। वहीँ आज कोई मौत दर्ज नहीं की गई। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कोरोना से अब तक 754 मौत दर्ज की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News