कोरोना अपडेट 21-1-2021: आज 9 पॉजिटिव मिले

1 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट, 6 नए केस

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 11714 

उदयपुर 21 जनवरी 2021। उदयपुर में पिछले एक सप्ताह अब कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। लगातार आज सातवे दिन राहत की खबर है। छह माह में लगातार आज सातवे दिन सिंगल डिजिट आंकड़े में संक्रमित पाए गए है। 15, 16, 17, 18, 19, 20  को क्रमशः 9, 7, 6, 7, 6, 8 मरीज़ मिले वहीँ जिले में आज कोरोना के 9 पॉजिटिव पाए गए है। वहीँ नए साल में अब तक 386 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत आज बढ़कर 1.36% हो गया जबकि कल  0.97% है और परसो मात्र 0.63% था।   

दिसंबर माह की 31 तारीख तक साल ख़त्म होते होते 11328 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की गुरुवार को 661 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 652 नेगेटिव और 9 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 9 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 5 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 क्लोज कांटेक्ट, 4 नए केस संक्रमित पाए गए है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 1 क्लोज़ कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 1 कोरोना वारियर, 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 6 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

माँगाथला मनकावास मावली, जय श्री कृष्णा रेज़ीडेंसी न्यू नवरतन भुवाणा, फतेहनगर सनवाड़, प्रियदर्शिनी नगर बेदला, सिख कॉलोनी न्यू गुरुद्वारा, कम्युनिटी हॉल के सामने सेक्टर 11 हिरणमगरी, सहेली नगर, प्रताप नगर उदयपुर, श्री राम नगर सेक्टर 14 उदयपुर से संक्रमित पाए गए। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11714 हो गई है। जबकि 11201 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 201 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 390 है। वहीँ 114 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News