कोरोना अपडेट 22-6-2021, आज 6 पॉजिटिव, 1367 नेगेटिव मिले

6 पॉजिटिव में से 1 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट, 3 नए केस मिले

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 56130 

उदयपुर 22 जून 2021। कोरोना की दूसरी लहर में आज 6 पॉजिटिव मिले है। ज़िले में इस महामारी के शिकार संक्रमितों का आंकड़ा देखते देखते 56 हजार के पार पहुँच गया है। आज सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0.44% है जबकि कल 0.82% और परसो 0.31% था।   

पिछले तीन हफ़्तों से ज़िले में कोरोना का क़हर लगातार कम हो रहा है। अप्रैल माह में ही आंकड़ा लगभग पूरे साल के आंकड़े से डेढ़ गुणा था। अप्रैल माह में 21448 संक्रमित तथा मई माह 20843 मरीज़ संक्रमित पाए गए थे यानि औसतन 693 प्रतिदिन जबकि 31 मार्च 2021 तक 13292 मरीज़ पाए गए थे।। वहीँ जून माह के 22 दिन में 548 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की मंगलवार को 1373 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1367 नेगेटिव और 6   कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है।  

आज की रिपोर्ट में पाए गए 6 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 4 कोरोना पॉज़िटिव मिले है। जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 1 क्लोज़ कांटेक्ट तथा 2 नए केस मिले है। वहीँ ग्रामीण क्षेत्र से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 1 नए केस पॉज़िटिव मिले हैं। इस तरह आज कुल 6 कोरोना पॉज़िटिव में 1 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 3 नए केस संक्रमित पाए गए है।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना संक्रमित 

भूत महल बोहरवाड़ी जैन मंदिर के पास, जालनपुरा झाड़ोल फलासिया, नाग मार्ग चांदपोल उदयपुर, प्रतापनगर उदयपुर, शक्ति विहार रोड लोयरा बड़गांव उदयपुर से कोरोना संक्रमित पाए गए है। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56130 हो गया है, जबकि 55311 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 24 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस 83 रह गए हैं। जबकि मौतों का आंकड़ा 736 पहुँच गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News