कोरोना Update 22-8-2020: कोरोना का कहर शाम को 49 के बाद 18 पॉजिटिव और मिले

कोरोना Update 22-8-2020: कोरोना का कहर शाम को 49 के बाद 18 पॉजिटिव और मिले

आज के दिन कुल 67 मिले, कुल पॉजिटिव की संख्या 2276 
 
 
कोरोना Update 22-8-2020: कोरोना का कहर शाम को 49 के बाद 18 पॉजिटिव और मिले
1692 ठीक हो चुके है, 1616 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 554

उदयपुर 22 अगस्त 2020। उदयपुर में कोरोना का कहर जारी है। देखते ही देखते कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दो हज़ार के पार हो गया। आज शाम तक 49 पॉजिटिव मिले थे और रात को 18 और मिल चुके है। आज के दिन में कुल 67 कोरोना पॉजिटिव मिल गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शनिवार को अब तक जिले के 1374 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 1307 व्यक्ति नेगेटिव है और 67 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज शनिवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 67 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 31 क्लोज़ कांटेक्ट, 26 नए केस तथा 10 कोरोना वारियर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

26 नए केस सामने आये है जिनमे से 1 एमपी कॉलोनी सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 2 हिरणमगरी सेक्टर 5 से, 1 बरगुंडा गोगुन्दा से, 1 ओटीसी स्कीम अम्बामाता से, 2 राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1 रोशन कॉलोनी सवीना से, 1 अम्बावाड़ी रामपुरा चौराहा से, 1 शास्त्री नगर हिरणमगरी सेक्टर 3 से, 1 हवा मगरी सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1 बदराना ओगणा झाड़ोल से, 1 गोकुल विलेज तितरड़ी से, 1 बड़ोदा नर्सरी के पीछे सेक्टर 6 से, 1 सहेली मार्ग सहेलियों की बाड़ी से, 1 खरबडिया मटून गिर्वा से, 1 गढ़ मगरी शोभागपुरा से, 1 एकलव्य कॉलोनी से, 1 कोला मगरी गोकुल विलेज सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1 महाराणा भूपाल चिकित्सालय से, 1 समता नगर बेदला से, 1 ब्रिज लीला जनविहार हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 गायरियावास मादड़ी रोड से, 1 खारोल कॉलोनी फतेहपुरा से, 1 साकरिया खेड़ी मावली से, 1 पुरोहितों की मादड़ी से पॉजिटिव पाए गए है।

31 क्लोज कांटेक्ट में से 5 आईसीआईसीआई (ICICI) मधुबन से (1 केशव नगर, 1 पूर्बिया कॉलोनी, 1 दुर्गा कॉलोनी नीमच खेड़ा, 1 धोली बावड़ी सीमेंट गली, बड़ी पीपली यूनिवर्सिटी रोड) से, 6 फतेहनगर मावली से, 2 डबोक मावली से, 2 आज़ाद नगर मुल्ला तलाई से, 2 हेमराज जी का अखाडा गुलाब बाग से, 2 अमरूदों की बाड़ी अम्बामाता से, 2 गोगला झाड़ोल से, 1 मुर्शिद नगर सवीना से, 1 ओगड़ बस्ती अम्बामाता से, 1 सुखेर से, 1 शक्ति नगर से, 4 अशोक नगर से, 2 आवरी माता मंदिर के पास सेंट्रल एरिया से पॉजिटिव पाए गए है। 
 
वहीँ 10 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 1 लैब टेक्नीशियन सैटेलाइट हॉस्पिटल हिरणमगरी एकलिंगपुरा से, 4 पुलिस कांस्टेबल पुलिस लाइन टेकरी से, 1 कांस्टेबल हर्ष नगर रामपुरा से, 1 हेड कांस्टेबल बड़गांव से, 1 BPM BCMO खेरवाड़ा से, 1 डॉक्टर महाराणा भूपाल चिकित्सालय से, 1 नर्सिंग स्टाफ गीतांजली मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल से पॉजिटिव पाया गया है।  

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2276 हो गई है। इनमे से 1692 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1616 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 554 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal