कोरोना अपडेट 23-2-2021: आज 9 पॉजिटिव मिले

2 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट, 5 नए केस

 | 
कोरोना अपडेट 23-2-2021: आज 9 पॉजिटिव मिले

कुल संक्रमितों की संख्या 11929

उदयपुर 23 फरवरी 2021 उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 9 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में फरवरी माह में अब तक 151 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.15% जबकि 0.84% और परसो  1.28% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की मंगलवार 23 फरवरी को 780 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 771 नेगेटिव और 9 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 9 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 8 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 4 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1 पॉजिटिव मिले है जिनमे में 1 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 2 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट, 5 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

महावीर कॉलोनी हिरणमगरी सेक्टर 4, जल विहार कॉलोनी ब्लॉक बी मनवा खेड़ा हिरणमगरी सेक्टर 4, आदर्श कॉलोनी तितरड़ी, जेके हॉस्पिटल के पास भूपालपुरा, सर्वऋतु किलास उदयपुर, बप्पा रावल नगर हिरणमगरी सेक्टर 6, जल विहार कॉलोनी ब्लॉक बी मनवा खेड़ा हिरणमगरी सेक्टर 4, राजकीय आवास कॉलोनी पुलिस थाना के पास प्रतापनगर, श्री रघुकुल मैन रोड भूपालपुरा उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11929 हो गई है। जबकि 11698 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 83 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 107 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 124 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News