कोरोना Update 23-8-2020: उदयपुर के लिए राहत की खबर अब तक 7 पॉजिटिव ही मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 2283 

 | 
1759 ठीक हो चुके है, 1682 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 483 
 

उदयपुर 23 अगस्त 2020। उदयपुर के लिए आज राहत भरी खबर है जहाँ अगस्त माह में कोरोना का कहर जारी है, प्रतिदिन 40 -50 पॉजिटिव पाए जा रहे है वहीँ आज अब तक 7 पॉजिटिव की खबर राहत भरी ही कही जा सकती है। आज समाचार लिखे जाने तक 7 पॉजिटिव मिले चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि रविवार को अब तक जिले के 2497 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2492  व्यक्ति नेगेटिव है और 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज रविवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 7 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 2 क्लोज़ कांटेक्ट, 5 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

5 नए केस सामने आये है जिनमे से 1 होली चौक शोभागपुरा से, 1 झाड़ोल से, 1 वार्ड न. 19 फतेहनगर मावली से, 1 रूद्र विहार कॉलोनी केशव नगर से, 1 आई रोड भूपालपुरा से पॉजिटिव पाए गए है। 

2 क्लोज कांटेक्ट पॉजिटिव पाए गए है जिनमे से 1 गोकुल विलेज तितरड़ी से, 1 पिपलाज माता कॉलोनी अम्बेरी से पॉजिटिव पाया गया है। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2283 हो गई है। इनमे से 1759 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1682 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 494 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News