कोरोना अपडेट 24-2-2021: 40 दिनों के बाद आज दहाई में आंकड़ा, 11 पॉजिटिव मिले

1 कोरोना वारियर्स, 5 क्लोज कांटेक्ट, 5 नए केस

 | 
कोरोना अपडेट 24-2-2021: 40 दिनों के बाद आज दहाई में आंकड़ा, 11 पॉजिटिव मिले

कुल संक्रमितों की संख्या 11940 

उदयपुर 24 फरवरी 2021 उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। 40 दिनों तक सिंगल डिजिट में आंकड़े मिलने के बाद आज फरवरी में पहली बार दहाई में आंकड़ा मिला। 14 जनवरी को 25 पॉजिटिव मिले थे उसके बाद लगातार आंकड़ा सिंगल डिजिट में मिल रहा था। जिले में आज कोरोना के 11 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में फरवरी माह में अब तक 162 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत बढ़कर 1.63 हुआ है जबकि कल 1.15% और परसो 0.84% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की बुधवार 24 फरवरी को 674 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 663 नेगेटिव और 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 11 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 8 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 5 क्लोज कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 3 पॉजिटिव मिले है जिनमे में 3 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 1 कोरोना वारियर्स, 5 क्लोज कांटेक्ट, 5 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

एसआर हॉस्टल आरएनटी मेडिकल कॉलेज, न्यू मर्यादा नगर मर्यादा एन्क्लेव काम्प्लेक्स (मिकाडो किड्स स्कूल के सामने) भुवाणा, नया गांव छानी खेरवाड़ा, कुंठवास भींडर, मेनार वल्लभनगर, MG अपार्टमेंट पानेरी उपवन लेन न. 4 बेदला रोड, बीएसएनएल रोड हिरणमगरी सेक्टर 4, हिरणमगरी पुलिस थाना के पीछे सेक्टर 6, राजकीय आवास कॉलोनी प्रतापनगर पुलिस थाना के पीछे, राधे कृष्णा अपार्टमेंट न्यू विद्या नगर उदयपुर, गोविन्द नगर सेक्टर 13 उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11940 हो गई है। जबकि 11705 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 87 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 111 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 124 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News