कोरोना अपडेट 25-2-2021: आज 15 पॉजिटिव मिले

1 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट, 12 नए केस

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 11955  

उदयपुर 25 फरवरी 2021 उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। 40 दिनों तक सिंगल डिजिट में आंकड़े मिलने के बाद कल  फरवरी में पहली बार दहाई में आंकड़ा मिला। 14 जनवरी को 25 पॉजिटिव मिले थे उसके बाद लगातार आंकड़ा सिंगल डिजिट में मिल रहा था। जिले में आज कोरोना के 15 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में फरवरी माह में अब तक 177 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.46% है जबकि कल 1.63 और परसो 1.15% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की गुरुवार 25 फरवरी को 1029 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 1014 नेगेटिव और 15 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 15 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 11 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 8 नए केस संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 4 पॉजिटिव मिले है जिनमे में 4 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 1 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट, 12 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव


प्रताप कॉलोनी, कालका माता रोड, एडमायर होटल के पास बलीचा, गांव वजिया तहसील मावली, गली न. 5 वृन्दावन नगर सुंदरवास, कुराबड़ उदयपुर, राजस्थान हॉस्पिटल रोड आई ब्लॉक सेक्टर 14, राजकीय आवास कॉलोनी प्रताप पुलिस थाना के पीछे, सवीना उदयपुर, भूपालपुरा मेन रोड उदयपुर, गांव हीता वल्लभनगर, ट्रेज़र टाउन अपार्टमेंट फतेहपुरा, ट्राइडेंट होटल रोड हरिदास जी की मगरी उदयपुर, सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास पानेरियों की मादड़ी उदयपुर, सी ब्लॉक जीनियस पब्लिक स्कूल उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11955 हो गई है। जबकि 11712 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 93 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 119 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 124 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News