कोरोना Update 25-8-2020: दोपहर तक 9 के बाद 10 पॉजिटिव और मिले

दिन के कुल 19 मिले, कुल पॉजिटिव की संख्या 2382

 | 

1963 ठीक हो चुके है, 1826 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 387 

उदयपुर 25 अगस्त 2020। अगस्त माह में कोरोना का कहर जारी है, प्रतिदिन 40 -50 पॉजिटिव पाए जा रहे है वहीँ आज दोपहर तक 9 पॉजिटिव मिले। वहीँ रात को 10 और मिल चुके है। इस प्रकार दिन में कुल 19 पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार को अब तक जिले के 2619 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2600 व्यक्ति नेगेटिव है और 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज मंगलवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 19 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 14 नए केस कोरोना पॉजिटिव एवं 5 क्लोज़ कांटेक्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

14 नए केस सामने आये है जिनमे से 2 वीआईपी कॉलोनी हिरणमगरी सेक्टर 9 से, 1 आदर्श नगर यूनिवर्सिटी रोड से, 1 J ब्लॉक सेक्टर 14 से, 1 मेड़ता डबोक से, 1 दुर्गा कॉलोनी बेदला से, 1 एकलव्य कॉलोनी मुल्ला तलाई से, 1 शिवाजी नगर उदियापोल से, 1 कोल्यारी झाड़ोल से, 1 मीणा पाड़ा से, 1 हिरणमगरी सेक्टर 11 से, 1 ब्लॉक C सेक्टर 9 सवीना से, 1 चारभुजा मंदिर के पास आयड़ से, 1 स्टेडियम के पास फतेहनगर मावली से पॉजिटिव पाए गए है। 

5 क्लोज कांटेक्ट में से 1 अरावली गैस स्टेशन सेक्टर 13 के पास से, 1 न्यू अहिंसापुरी से, 1 जिंक पार्क मोती मगरी स्कीम से, 1 हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड यशद भवन से, 1 दैत्य मगरी गोगुन्दा हाउस के पास से पॉजिटिव पाए गए। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2382 हो गई है। इनमे से 1963 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1826 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 387 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News