कोरोना अपडेट 26-2-2021: आज 13 पॉजिटिव मिले

कोरोना अपडेट 26-2-2021: आज 13 पॉजिटिव मिले

4 क्लोज कांटेक्ट, 9 नए केस

 
कोरोना अपडेट 26-2-2021: आज 13 पॉजिटिव मिले

कुल संक्रमितों की संख्या 11968 

उदयपुर 26 फरवरी 2021 उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 13 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में फरवरी माह में अब तक 190 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.96% है जबकि कल 1.46% और परसो 1.63% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शुक्रवार 26 फरवरी को 664 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 651 नेगेटिव और 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 13 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 8 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 5 नए केस संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 5 पॉजिटिव मिले है जिनमे में 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 4 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से  4 क्लोज कांटेक्ट, 9 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

बड़ा बाजार, मेन रोड बेदला, सोनी मोहल्ला वार्ड न. 12 मावली, आदर्श कॉलोनी तितरड़ी, हिंदुस्तान जिंक कॉलोनी देबारी, प्रताप कॉलोनी कालका माता रोड, पानेरियों की मादड़ी उदयपुर, मेन रोड भूपालपुरा, E क्लास F ब्लॉक प्रतापनगर, गोवर्धन विलास सेक्टर 14, न्यू विद्या नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हिरणमगरी सेक्टर 4 उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11968 हो गई है। जबकि 11730 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 87 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 114 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 124 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal