कोरोना Update 26-8-2020: दोपहर तक 25 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 2407 

 | 

1963 ठीक हो चुके है, 1826 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 412  

उदयपुर 26 अगस्त 2020। अगस्त माह में कोरोना का कहर जारी है, प्रतिदिन 40 -50 पॉजिटिव पाए जा रहे है वहीँ आज दोपहर तक 25 पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार को अब तक जिले के 712 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 687 व्यक्ति नेगेटिव है और 25 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज बुधवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 25 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 24 नए केस कोरोना पॉजिटिव एवं 1 क्लोज़ कांटेक्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

24 नए केस सामने आये है जिनमे से 1 बजरंग नगर तितरड़ी से, 1 यादव क्लोनी अम्बामाता से, 2 खांजीपीर किशनपोल से, 1 धोली बावड़ी से, 1 महावतवाड़ी घंटाघर से, 8 झाड़ोल फलासिया से, 1 विजया बैंक सेक्टर 13 से, 1 चारभुजा मंदिर के पास खेमपुरा से, 1 मोहल्ली चोहट्टा वारियो की घाटी रावजी का हाटा से, 5 सहकारी भंडार से (1 कलाजी गोराजी से, 1 सीआईसी क्वार्टर सेक्टर 4 से, 1 नाकोड़ा नगर रकमपुरा से, 2 सहकारी भंडार से), 1 रामद्वारा चौक आयड़ से, 1 हिरणमगरी सेक्टर 4 से पॉजिटिव पाए गए है। 

1 क्लोज कांटेक्ट भट्टियानी चोहट्टा जगदीश चौक से पॉजिटिव पाया गया। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2407 हो गई है। इनमे से 1963 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1826 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 412 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News