उदयपुर कोरोना अपडेट, आज 26 पॉजिटिव, 26 रिकवर

अगस्त माह में अब तक 993

 | 
corona

उदयपुर 26 अगस्त 2022 । कोरोना का संक्रमण अब उत्तरोत्तर कम होता दिखाई दे रहा है। आज कोरोना से जिले में 26 मरीज़ो के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। जबकि उतने ही संख्या में 26 मरीज़ रिकवर भी होने से एक्टिव केस की संख्या कल के मुकाबले स्थित है। आज कुल 686 लोगो के सैंपल में से 660  लोग नेगटिव पाए गए जबकि 26 पॉजिटिव मिले। सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमण का प्रतिशत 3.79% है । वहीँ अस्पताल में कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामणिया ने बताया की आज की रिपोर्ट में 19 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तो 7 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए। जबकि 26 मरीज़ो में से 16 नए केस, 7 क्लोज कांटेक्ट, 1 कोरोना वारियर्स तथा 2 प्रवासी मरीज़ पॉजिटिव पाए गए। वहीँ आज 26 मरीज़ रिकवर भी हुए है। 

इस प्रकार जिले में अब तक 75750 मरीज़ मिल चुके है। जिनमे से अब तक 74877 मरीज़ ठीक हो चुके है। जबकि 776 लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी। वर्तमान में 98 लोग होम आइसोलेशन में है जबकि अस्पताल में कोई भर्ती नहीं है।  इस प्रकार कुल एक्टिव केस भी 98 ही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News