कोरोना अपडेट 27-2-2021: आज 11 पॉजिटिव मिले

5 क्लोज कांटेक्ट, 6 नए केस

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 11979 

उदयपुर 27 फरवरी 2021 उदयपुर में पिछले तीन दिनों से कोरोना के मरीज़ दहाई के आंकड़े में मिल रहे है । जिले में आज कोरोना के 11 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में फरवरी माह में अब तक 201 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.75% है जबकि कल   1.96% और परसो 1.46% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शनिवार 27 फरवरी को 627 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 616 नेगेटिव और 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 11 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 7 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 4 नए केस संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 4 पॉजिटिव मिले है जिनमे में 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 2 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से  4 क्लोज कांटेक्ट, 5 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

आशापुरा कॉलोनी रामगिरि विद्या भवन के सामने बड़गांव, चावंड सराड़ा, परसाद सराड़ा, न्यू मर्यादा नगर मर्यादा एन्क्लेव के सामने भुवाणा, पानेरियों की मादड़ी, बीएन कॉलेज रोड सुभाष नगर, सर्वऋतु विलास उदयपुर, हिरणमगरी सेक्टर 4, आई ब्लॉक एआर काम्प्लेक्स के पास राजस्थान हॉस्पिटल रोड सेक्टर 14, सिल्वर स्ट्रीम अपार्टमेंट के पीछे ज़ोरो किड्स स्कूल के पास भुवाणा, मॉर्डन काम्प्लेक्स सेलिब्रेशन मॉल के पास उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11979 हो गई है। जबकि 11740 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 90 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 115 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 124 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News