कोरोना Update 27-8-2020: दिन की शुरआत कोरोना के कहर के साथ, 61 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 2513 

 | 

2029 ठीक हो चुके है, 1975 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 452 

उदयपुर 27 अगस्त 2020। उदयपुर में आज सुबह सुबह कोरोना का कहर बरपा। आज दिन की पहली में ही 61 पॉजिटिव मिल चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि गुरुवार को अब तक जिले के  472 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 411 व्यक्ति नेगेटिव है और 61 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज गुरुवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 61 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 46 नए केस कोरोना पॉजिटिव एवं 15 क्लोज़ कांटेक्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

46 नए केस सामने आये है जिनमे से 1 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी सीए सर्कल सेक्टर 14 से, 1 झाड़ोल सराड़ा से, 1 पाठों की मगरी सेवाश्रम से, 1 एकलव्य कॉलोनी मुल्ला तलाई से, 1 अरावली गैस एजेंसी के सामने सेक्टर 13 से, 1 कृषि उपज मंडी सवीना से, 1 तिलक नगर सेक्टर 3 हिरणमगरी से, 3 राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14 से, 2 एमवीएम स्कूल सेक्टर 13 से, 1 कैपिटल टावर सेक्टर 14 से, 1 नेहला हनुमान फला सेक्टर 14 से, 1 छोटा बेदला खेड़ा माता के पास से, 1 न्यू फतेहपुरा से, 1 होली थड़ा शोभागपुरा से, 1 खारोल कॉलोनी फतेहपुरा से, 2 कच्ची बस्ती रूप नगर से, 1 चारभुजा मंदिर के पास शोभागपुरा से, 1 धाबाई जी की बाड़ी पुला से, 1 शोभागपुरा से, 1 D ब्लॉक चित्रकूट नगर से, 1 D ब्लॉक सेक्टर 9 उदयपुर से, 1 गली न. 2 आवरी माता मंदिर सेंट्रल एरिया से, 1 पूजा नगर हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 अरिहंत नगर पानेरियों की मादड़ी से, 4 बलीचा से, 1 गोवर्धन विलास थाना का कैदी, 1 पूर्बिया कॉलोनी मुल्ला तलाई से, 1 श्रीजी विहार हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 चित्रकूट नगर भुवाणा से, 1 न्यू आरटीओ ऑफिस रघुनाथपुरा से, 1 चन्देसरा मावली से, 1 नज़र बाग़ नाइयो की तलाई से, 1 कोटड़ा से, 1 अमल का कांटा सूरजपोल से, 1 बोहरा गणेश जी आयड़ से, 1 खेरादीवाडा से, 1 कोर्ट सर्किल, 1 विराट नगर सेक्टर 14 से, 1 ग्रामीण बैंक के पास सवीना से पॉजिटिव पाए गए है। 

15 क्लोज कांटेक्ट में से 2 आईएफएल बैंक (1 प्रेम नगर से, 1 चित्रकूट नगर से ), 1 राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1 दर्डा गोरेला से, 2 अशोक नगर जावर माइंस सराड़ा से, 1 सिंघटवाडिया स्ट्रीट बड़ा बाजार घंटाघर से, 1 ज्ञान नगर हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 प्रभात नगर हिरणमगरी सेक्टर 5 से, 1 छबीला भेरुजी सिंधी बाजार से, 1 गोकुलपुरा गणपत नगर आयड़ से, 1 ओल्ड आरटीओ प्रतापनगर से, 1 ओल्ड बैंक गली कानपूर से, 1 सेरिया सलूम्बर से, 1 मुर्शिद नगर सवीना से पॉजिटिव पाए गए है। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2513 हो गई है। इनमे से 2029 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1975 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 452 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News