कोरोना अपडेट 27 अगस्त 2021- आज 3 पॉजिटिव मिले

लगातार पिछले पांच दिन से 0 पॉजिटिव थे

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 56385

उदयपुर 27 अगस्त 2021 । सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कोरोना की दूसरी लहर के उतार के चलते उदयपुर ज़िले में लगातार पांच दिन तक भी कोई पॉजिटिव नहीं मिले थे वहीँ आज 3 पॉजिटिव मिले है जबकि जिले में अब 6 एक्टिव केस रह गए है। आज सैपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0.18% है जबकि कल और परसो 0% था।

अप्रैल और मई माह में जो आंकड़े आए (अप्रैल: 21448 संक्रमित तथा मई: 20843) और आमजन में अफरा तफरी थी, वहीँ, जून में इन आंकड़ों में अनुकूल गिरावट आई और पुरे जून में 19 केस प्रति दिन के औसत से 587 केस आए। जुलाई के 31 दिनों में कुल 145 नए केस की पुष्टि हुई है। पिछले 56 दिनों में कोरोना से कुल 96 मौतें हुई हैं। जबकि अगस्त के 27 दिनों में 70 केस पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शुक्रवार को 1598 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1595 नेगेटिव पाए गए है और 3 पॉज़िटिव मिले है। 3 पॉजिटिव में से 2 शहरी क्षेत्र से तथा 1 ग्रामीण क्षेत्र से नए केस है। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56385 हो गई है, जबकि 55625 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 6 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस 6 रह गए हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक मौतों का आंकड़ा 754 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News