कोरोना अपडेट 29-09-2020: आज 101 पॉजिटिव मिले

कोरोना अपडेट 29-09-2020: आज 101 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 4385 

 
कोरोना अपडेट 29-09-2020: आज 101 पॉजिटिव मिले
101 पॉजिटिव में से 4 कोरोना वारियर्स, 20 क्लोज कांटेक्ट, 77 नए केस

उदयपुर 29 सितंबर 2020। जिले में कोरोना का कहर आज लगातार दसवें दिन भी बरपा। कोरोना महामारी से पिछले दस दिनों में से 20 तारीख दिन में कुल 140 पॉजिटिव पाए गए थे, 21 तारीख को 105 पॉजिटिव पाए गए थे, 22 तारीख को 102 पॉजिटिव मिले थे, 23 तारीख को 113 पॉजिटिव मिले थे। 24 तारीख 103 मरीज़ मिले थे। 25 तारीख 85 मरीज़ कोरोना से संक्रमित मिले थे। जबकि 26 तारीख 103, परसो 106 कोरोना पॉजिटिव मिले। कल 80 पॉजिटिव पाए गए। और आज 101 पॉजिटिव पाए गए।     

इस प्रकार दस दिन में 1038 पॉजिटिव मिल चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज मंगलवार को 1076 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 975 नेगेटिव है और 101 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।   

आज की रिपोर्ट में पाए गए 101 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 71 संक्रमित पाए गए जिनमे से 3 कोरोना वारियर्स, 15 क्लोज कांटेक्ट तथा 53 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 30 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 5 क्लोज कांटेक्ट और 24 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है।

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4385 हो गई है। जबकि 3820 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 202 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 516 है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal