कोरोना अपडेट 29-5-2021, आज 2690 नेगेटिव जबकि 137 पॉजिटिव मिले

कोरोना अपडेट 29-5-2021, आज 2690 नेगेटिव जबकि 137 पॉजिटिव मिले 

1 कोरोना वारियर्स, 45 क्लोज कांटेक्ट तथा 91 नए केस संक्रमित गए है

 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 55439 

उदयपुर 29 मई 2021। ज़िले में कोरोना की दूसरी लहर का कहर कुछ थमता नज़र आ रहा है। आज जिले में 137 पॉजिटिव मिले है। अब तक जिले में इस महामारी के शिकार संक्रमितों का आंकड़ा देखते देखते 55 हजार के पार पहुँच गया है। सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत आज घटकर 4.85% रह गया है जबकि कल 7.14% और परसो 7.40% था।   

मई माह में फिर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इस बार इसे 'त्रि स्तरीय जन अनुशासन पखवाड़े' का नाम दिया गया है। हालाँकि कुछ दिनों से जिले में कोरोना का क़हर कम हुआ है। अप्रैल माह में ही आंकड़ा लगभग पूरे साल के आंकड़े से डेढ़ गुणा था। अप्रैल माह में 21448 संक्रमित पाए गए थे यानि औसतन 715 प्रतिदिन जबकि 31 मार्च 2021 तक 13292 मरीज़ पाए गए थे। मई के 29 दिन में 20699 पॉजिटिव यानि औसतन 714 प्रतिदिन मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शनिवार को 2827 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 2690 नेगेटिव और 137  कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है। 

आज की रिपोर्ट में पाए गए 137 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 86 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 26 क्लोज कांटेक्ट तथा 59  नए केस संक्रमित पाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र से 51 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे में 19 क्लोज कांटेक्ट तथा 32 नए केस पॉज़िटिव मिले है। इस तरह आज कुल 137 कोरोना पॉजिटिव में से 1 कोरोना वारियर्स, 45 क्लोज कांटेक्ट तथा 91 नए केस संक्रमित गए है।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना संक्रमित 

NEW SHIV NAGAR COLONY SECTOR 3 UDAIPUR, RNT MEDICAL COLLEGE UDAIPUR, NEW COLONY SECTOR 9 SAVINA UDAIPUR, SHAKTI NAGAR NEAR SANATAN MANDIR UDAIPUR, THANA SARADA, GHANOLI DABOK UDAIPUR, WARD NO.18 SECTOR 13 UDAIPUR, GOKUL VILLAGE TITARDI UDAIPUR, ARIHANT VIHAR PUROHITO KI MADRI UDAIPUR, KATHADI FALA DEOPURA SARADA, NICHALI RAMAN VARDA GIRWA UDAIPUR, GARIYAWAS UDAIPUR, KUSHALNAGAR TITARDI UDAIPUR, DEBARI UDAIPUR, SAKRODA UDAIPUR, RUBI PALACE SYPHON UDAIPUR, FATEHPURA UDAIPUR, MATUN MOHALLA UDAIPUR, RAJ DARSHAN HOTEL KE SAMNE UDAIPUR, GHASA HANUMAN CHAUK UDAIPUR, MAJAWADI GOGUNDA, MANDI KI NAAL UDAIPUR, SECTOR 6 RAMESHWARAM APPARTMENT UDAIPUR, SILVER SQUARE SHOBHAGPURA UDAIPUR, NEEMACH KHEDA TALAI DEWALI UDAIPUR, ADARSH NAGAR GARIYAWAS UDAIPUR, NAVRATAN COMPLEX UDAIPUR, JAGDISH CHOUK UDAIPUR, GOVARDHAN VILAS UDAIPUR, NEW MALI COLONY UDAIPUR, PAHADA UDAIPUR, PRATAP NAGAR UDAIPUR, SWARAJ NAGAR UDAIPUR, KHAIRADIWADA UDAIPUR, NICHLA THURIYA KHERWADA, KHEL CHHATRAVAS KHERWADA, KAVITA UDAIPUR, KHEL GAON KULI MAGRI SATSANG BHAWAN UDAIPUR, RATHODO KA GUDA BADGAON, BHUTALA BADGAON, KOTAK MAHINDRA BANK MADHUBAN UDAIPUR, DAKSHIN VISTAR BALICHA UDAIPUR, KRISHNAPURA UDAIPUR, YADAV COLONY AMBAMATA UDAIPUR, RAMPURA CHORAHA OPP. HARIOM HOSPITAL UDAIPUR, GANDHI NAGAR MULLA TALAI UDAIPUR, SWAMI NAGAR SHOBHAGHPURA UDAIPUR, BHATTYANI CHOHATTA NEAR LAXMI TEMPLE UDAIPUR, NEAR BHOPALPURA ORBIT APARTMENT UDAIPUR, SHAKTI NAGAR HARIJAN BASTI UDAIPUR, RAILWAY COLONY SUKHADIYA COLONY UDAIPUR, MANSAROVAR COLONY BHUWANA UDAIPUR, OLD WATER TANK SINGLE STOREY SAVINA UDAIPUR, MAHARANA PRATAP COLONY SECTOR 13 UDAIPUR, NELA SECTOR 14 UDAIPUR, PURBIYA COLONY MALLATALAI UDAIPUR, GYAN NAGAR SECTOR 4 UDAIPUR, HOUSING BOARD COLONY SECTOR 14 UDAIPUR, AWARI MATA COLONY RETI STAND UDAIPUR, DHULKOT CHORAHA BOHRA GANESH JI UDAIPUR, CHTRAKOOT NAGAR BHUWANA UDAIPUR, etc…..

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 55439 हो गई है। जबकि 51540 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 2555 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 3259 है। जबकि 6 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा 640 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal