कोरोना Update 29 जून 2020: उदयपुर में आज 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 697 

 | 

635 मरीज हो चुके है ठीक, 618 हो चुके डिस्चार्ज 

कुल एक्टिव केस 57

उदयपुर 29 जून 2020। उदयपुर जिले में आज सोमवार को 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सोमवार को जिले के 209 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 207 व्यक्ति नेगेटिव है और 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  

आज सोमवार की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए मरीज़ में 1 नठारा सराड़ा से है जबकि 1 क्लोज़ कांटेक्ट घंटाघर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ काम्प्लेक्स गणेश घाटी नानी गली निवासी है।  

इस प्रकार अब उदयपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 697 हो गए है। इनमे से 635 मरीज़ ठीक हो चुके है जबकि 618 ठीक हो चुके मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में उदयपुर जिले में कुल एक्टिव केस 57 है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News