कोरोना अपडेट 3-2-2021: आज 6 पॉजिटिव मिले

2 क्लोज कांटेक्ट, 4 नए केस

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 11794 

उदयपुर 3 फरवरी 2021 | उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 6 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 0.96% है जबकि कल  0.82 % परसो 1.78% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की बुधवार 3 फरवरी को 619 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 613 नेगेटिव और 6 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 6 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 3 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 1 नए केस मिले। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 2 क्लोज कांटेक्ट, 4 नए संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

आरके पुरम तितरड़ी, टेक्नोक्रेट सोसायटी बेदला रोड, रोड न. 2 टेकरी, लोहा बाजार चमनपुरा हाथीपोल, महावीर कॉलोनी सेक्टर 14 गुरुनानक कॉलोनी के पास, माधव नगर शोभागपुरा उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11794 हो गई है। जबकि 11376 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 251 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 298 है। वहीँ आज कोरोना से एक मौते हुई हैं, अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 120 हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News