कोरोना अपडेट 30-09-2020: आज भी 101 पॉजिटिव मिले

कोरोना अपडेट 30-09-2020: आज भी 101 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 4486 

 
कोरोना अपडेट 30-09-2020: आज भी 101 पॉजिटिव मिले
101 पॉजिटिव में से 8 कोरोना वारियर्स, 39 क्लोज कांटेक्ट, 54 नए केस
 

उदयपुर 30 सितंबर 2020। जिले में कोरोना का कहर आज लगातार जारी है। कोरोना महामारी से पिछले ग्यारह दिनों में से 20 तारीख दिन में कुल 140 पॉजिटिव पाए गए थे, 21 तारीख को 105 पॉजिटिव पाए गए थे, 22 तारीख को 102 पॉजिटिव मिले थे, 23 तारीख को 113 पॉजिटिव मिले थे। 24 तारीख 103 मरीज़ मिले थे। 25 तारीख 85 मरीज़ कोरोना से संक्रमित मिले थे। जबकि 26 तारीख 103, 27 तारीख 106 कोरोना पॉजिटिव मिले। 28 तारीख परसों 80 पॉजिटिव पाए गए। कल 29 तारीख को 101 पॉजिटिव मिलने के बाद आज फिर 101 पॉजिटिव पाए गए।     

इस प्रकार ग्यारह दिन में 1139 पॉजिटिव मिल चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज बुधवार को 1531 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 1430 नेगेटिव है और 101 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।   

आज की रिपोर्ट में पाए गए 101 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 63 संक्रमित पाए गए जिनमे से 7 कोरोना वारियर्स, 22 क्लोज कांटेक्ट तथा 34 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 38 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 17 क्लोज कांटेक्ट और 20 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज की रिपोर्ट में कुल 8 कोरोना वारियर्स, 39 क्लोज़ कांटेक्ट और 54 नए केस पाए गए।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4486 हो गई है। जबकि 3921 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 199 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 515 है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal