कोरोना अपडेट 30-1-2021: आज 4 पॉजिटिव मिले

1 क्लोज कांटेक्ट, 3 नए केस

 | 
कुल संक्रमितों की संख्या 11769 

उदयपुर 30 जनवरी 2021। उदयपुर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। छह माह में लगातार आज सोलहवें दिन सिंगल डिजिट आंकड़े में संक्रमित पाए गए है। 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 को क्रमशः 9, 7, 6, 7, 6, 8, 9, 7, 6, 7, 5, 7, 5, 9, 5 मरीज़ मिले वहीँ जिले में आज कोरोना के 4 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में अब तक 441 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 0.76% है जबकि कल  0.97% और परसो 1. 14% था।   

दिसंबर माह की 31 तारीख तक साल ख़त्म होते होते 11328 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शनिवार को 525 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 521 नेगेटिव और 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 4 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1 नया केस संक्रमित पाए गए है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 3 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

अम्बामाता गार्डन के पास, जैन मंदिर के पास हिरणमगरी सेक्टर 5, नागफणी काम्प्लेक्स हिरणमगरी सेक्टर 11, मुल्ला तलाई उदयपुर, उमरड़ा गिर्वा उदयपुर से संक्रमित पाए गए। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11769 हो गई है। जबकि 11332 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 224 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 320 है। वहीँ 117 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News