कोरोना अपडेट 30 अगस्त 2021- राहत की खबर आज कोई पॉजिटिव नहीं

कुल संक्रमितों की संख्या 56386

 | 
corona

इस माह में 73 पॉजिटिव मिले है

उदयपुर 30 अगस्त 2021 । सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कोरोना की दूसरी लहर के उतार के चलते उदयपुर ज़िले में आज राहत की खबर है। आज कोई पॉजिटिव नहीं मिले है। जबकि जिले में अब 5 एक्टिव केस रह गए है। आज सैपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0% है जबकि कल 0.15% और परसो  0.07% था।

अप्रैल और मई माह में जो आंकड़े आए (अप्रैल: 21448 संक्रमित तथा मई: 20843) और आमजन में अफरा तफरी थी, वहीँ, जून में इन आंकड़ों में अनुकूल गिरावट आई और पुरे जून में 19 केस प्रति दिन के औसत से 587 केस आए। जुलाई के 31 दिनों में कुल 145 नए केस की पुष्टि हुई है। जबकि अगस्त के 30  दिनों में 73 केस पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की सोमवार को 318 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से सभी 318 नेगेटिव पाए गए और कोई पॉज़िटिव नहीं मिला है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56388 हो गई है, जबकि 55629 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 5 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस 5 रह गए हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक मौतों का आंकड़ा 754 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News