कोरोना अपडेट 30 जुलाई 2021- आज 6 पॉजिटिव, 1301 नेगेटिव

6 पॉज़िटिव  में 1 कोरोना वारियर्स तथा 5 नए केस ..

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 56308 ...

उदयपुर 30 जुलाई 2021 । सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कोरोना की दूसरी लहर के उतार के चलते उदयपुर ज़िले में आज 6 पॉजिटिव केस मिले है। आज सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0.46% है जबकि कल 0.72% और परसों 0.63% था।

अप्रैल और मई माह में जो आंकड़े आए (अप्रैल: 21448 संक्रमित तथा मई: 20843) और आमजन में अफरा तफरी थी, वहीँ, जून में इन आंकड़ों में अनुकूल गिरावट आई और पुरे जून में 19 केस प्रति दिन के औसत से 587 केस आए। जुलाई के 30 दिनों में कुल 138 नए केस की पुष्टि हुई है। पिछले 56 दिनों में कोरोना से कुल 96 मौतें हुई हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शुक्रवार को 1307 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1301 नेगेटिव पाए गए है और 6 पॉज़िटिव मिले है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 6 पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र में से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स तथा 2 नए केस संक्रमित मिले है। ग्रामीण क्षेत्र से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से सभी 3 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल कोरोना पॉजिटिव में 1 कोरोना वारियर्स  तथा 5 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है।


इन क्षेत्रो से मिले संक्रमित 
 
हिरणमगरी सेक्टर 4 उदयपुर, गोगुन्दा उदयपुर, डेलवास सराड़ा, मीरा नगर भुवाणा उदयपुर, गोविंदपुरा बीएन कॉलेज के सामने उदयपुर, हिरणमगरी उदयपुर से संक्रमित पाए गए।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56308 हो गई है, जबकि 55498 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 55 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस 56 रह गए हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक मौतों का आंकड़ा 754 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News