कोरोना अपडेट 31-1-2021: आज 7 पॉजिटिव मिले

2 क्लोज कांटेक्ट, 1 कोरोना वारियर्स, 4 नए केस

 | 
कोरोना अपडेट 31-1-2021: आज 7 पॉजिटिव मिले
कुल संक्रमितों की संख्या 11776

उदयपुर 31 जनवरी 2021। उदयपुर में इस माह में कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। छह माह में लगातार आज सत्रहवें दिन सिंगल डिजिट आंकड़े में संक्रमित पाए गए है। 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 को क्रमशः 9, 7, 6, 7, 6, 8, 9, 7, 6, 7, 5, 7, 5, 9, 5, 4 मरीज़ मिले वहीँ जिले में आज कोरोना के 7 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 448 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.31% है जबकि कल 0.76% परसो 0.97% था।   

दिसंबर माह की 31 तारीख तक साल ख़त्म होते होते 11328 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शनिवार को 534 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 527 नेगेटिव और 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 7 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 2 क्लोज कांटेक्ट, 1 कोरोना वारियर्स तथा 4 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

अथामना कोटड़ा ऋषभदेव, बी विंग संयम बी अपार्टमेंट स्वामी नगर 100 फिट रोड, भुवाणा, नज़र बाग़ के पास पंचवटी, A ब्लॉक सहेली नगर, कइलाह नगर आरएमवी रोड, नलवाया चौक धानमंडी उदयपुर से संक्रमित पाए गए। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11776 हो गई है। जबकि 11347 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 229 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 312 है। वहीँ 117 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News