कोरोना अपडेट 4-1-2021: आज 13 कोरोना पॉजिटिव मिले

आज की रिपोर्ट में 2 कोरोना वारियर्स, 4 क्लोज़ कांटेक्ट, 7 नए केस

 | 
अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11400 तक पहुंची

उदयपुर 4 जनवरी 2021। साल के लगातार चौथे दिन भी कोरोना के 13 पॉजिटिव ही पाए गए है। पिछले चार दिनों में 72 रोगी ही मिले है। 111 दिनों में लगातार चार दिनों तक रहने वाला यह सबसे कम आंकड़ा है। नए साल में की यह अच्छी शुरुआत कही जा सकती है।  आपको बता दे पिछले 111 दिन में सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत कल आज 1.84% था जबकि 2.31% है।  

दिसंबर माह की 31 तारीख तक साल ख़त्म होते होते 11328 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की सोमवार को 562 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 549 नेगेटिव और 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 13 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 8 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 4 नए केस संक्रमित पाए गए है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 5 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 3 नए केस संक्रमित पाए गए है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 2 कोरोना वारियर्स, 4 क्लोज कांटेक्ट तथा 7 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

सेंट्रल एरिया रेती स्टैंड, महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल, पूजा नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, अमल का कांटा सूरजपोल, रॉयल राज विलास शोभागपुरा, खरसान वल्लभनगर, अरावली काम्प्लेक्स कालका माता रोड पहाड़ा, बोहरा गणेश जी रोड प्रतापनगर, आयड़ पुलिया के पास आनंद नगर, मैन रोड तितरड़ी, सिल्वर पैराडाइज़ अपार्टमेंट भुवाणा, समता विहार तितरड़ी, बिछ्ड़ी जिंक देबारी से संक्रमित पाए गए। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11400 हो गई है। जबकि 10944 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 150 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 344 है। वहीँ 112 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News