कोरोना अपडेट 4-2-2021: आज 5 पॉजिटिव मिले

2 क्लोज कांटेक्ट, 3 नए केस

 | 
कुल संक्रमितों की संख्या 11799 

उदयपुर 4 फरवरी 2021 | उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 5 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 0.88 % है जबकि कल  0.96% और परसो  0.82 % था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की गुरुवार 4 फरवरी को 566 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 561 नेगेटिव और 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 5 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 1 नए केस मिले। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 2 क्लोज कांटेक्ट, 3 नए संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
 

टेक्नोक्रेट सोसायटी बेदला रोड, संस्कार 2 नवरत्न काम्प्लेक्स, गणपति विहार बॉम्बे प्लास्टिक के सामने हिरणमगरी सेक्टर 5, न्यू अरिहंत नगर कालका माता रोड, सौरभ एन्क्लेव न्यू भूपालपुरा उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11799 हो गई है। जबकि 11380 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 253 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 299 है। अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 120 हो गया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News