कोरोना अपडेट आज 4 पॉजिटिव, 6 रिकवर

जून में 118 मरीज़ मिले थे, जुलाई के दो दिन में 8

 | 
corona

उदयपुर 2 जुलाई  2022 । आज उदयपुर जिले में कोरोना के 4 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए जबकि 6 मरीज़ की रिकवरी हुई है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 37 हो गई है।    

उल्लेखनीय है की जुलाई माह के दो दिन में 8 मरीज़ मिल चुके है।  जिनमे से 6 शहरी क्षेत्र से 2 ग्रामीण क्षेत्र से मिले है। जून माह में अब तक 118 कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनमे से 100 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तथा 18 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पाए गए है।। वहीँ गत मई माह में 38 मरीज मिल चुके थे। फ़िलहाल सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में है।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 498 लोगो की सैंपलिंग रिपोर्ट पाई गई जिनमे से 494 नेगेटिव और 4 पॉजिटिव पाए गए है।  जिनमे सभी 3 मरीज़ शहरी क्षेत्र से पाए गए है और 1 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाया गया है । वहीँ आज की रिपोर्ट रिपोर्ट 3 नए मरीज़ है जबकि 1 क्लोज़ कांटेक्ट है । 

अब तक कोरोना से कुल 74444 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73632 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 37 है जबकि अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News