उदयपुर 25 फरवरी 2022। जिले में आज 37 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीँ आज संक्रमण दर बढ़कर 4% हो गई जबकि कल 2.87% और परसो 3.19% थी। फरवरी के 25 दिनों में कुल 4002 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1763 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 2239 संक्रमित मिले है।
31 जनवरी के बाद संक्रमण दर गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है। आज 83 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 16 हैं।
नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1003 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 962 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है
आज कुल पाज़िटिव | 41 |
शहरी क्षेत्र | 11 |
ग्रामीण क्षेत्र | 30 |
क्लोज़ कान्टैक्ट | 10 |
नए मरीज़ | 31 |
रिपोर्ट में कुल सैम्पल | 1,003 |
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर | 4.00% |
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट | 5,384 |
कुल नए मरीज | 12,270 |
आज कुल ऐक्टिव मरीज | 233 |
अस्पताल में भर्ती मरीज | 16 |
कुल रिकवर हुए मरीज | 83 |
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित | 17,654 |
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित | 11,155 |
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित | 6,499 |
उदयपुर में कुल संक्रमित | 74,059 |
कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 74,059 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 73,051 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 217 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 16 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 776 है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal