कोरोना अपडेट 5-2-2021: आज 6 पॉजिटिव मिले

1 कोरोना वर्रियस, 2 क्लोज कांटेक्ट, 3 नए केस

 | 
कुल संक्रमितों की संख्या 11805

उदयपुर 5 फरवरी 2021 | उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 6 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.08% है जबकि कल 0.88 % और परसो  0.96% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शुक्रवार 5 फरवरी को 556 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 550 नेगेटिव और 6 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 6 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 1 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 नए केस मिले। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 1 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट, 3 नए संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
 
न्यू अरिहंत नगर कालका माता रोड, विलास वाटिका के पास गणेश जैन छात्रावास के सामने सुंदरवास, आदर्श नगर हिरणमगरी मनवा खेड़ा सेक्टर 4, बड़ी फार्म हाउस टीबी हॉस्पिटल रोड बड़ी, गांव मेड़ता मावली उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11805 हो गई है। जबकि 11407 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 237 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 278 है। अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 120 हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News