कोरोना अपडेट 5-3-2021: सुबह 28 के बाद 15 और, आज कुल 43 पॉजिटिव मिले

28 क्लोज कांटेक्ट, 15 नए केस, एक ही क्षेत्र प्रज्ञा चक्षु स्कूल से 28

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 12092

उदयपुर 5 मार्च 2021 उदयपुर में सुबह एक फिर से कोरोना संक्रमण प्रहार हुआ। जहाँ एक ही स्कूल के 25 बच्चो और 3 स्टाफ समेत 28 पॉजिटिव मिल गए थे। वहीँ जिले में आज कोरोना के कुल 43 पॉजिटिव पाए गए है। मार्च माह में अब तक 99 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत कल के 2.59% से बढ़कर 6.08% हो गया जबकि परसो 2.58% था।   

फ़रवरी माह की 28 तारीख तक 11993 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शुक्रवार 5 मार्च को 707 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 664 नेगेटिव और 43 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 43 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 36 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 28 क्लोज कांटेक्ट तथा 8 नए केस संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 7 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे में 7 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 28 क्लोज कांटेक्ट, 15 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

28 केस राजकीय प्रज्ञा चक्षु सीनियर सेकेंडरी ब्लाइंड स्कूल अम्बामाता उदयपुर (25 बच्चे और 3 स्टाफ), संस्कार अपार्टमेंट नवरतन काम्प्लेक्स फतेहपुरा, अमृत नगर बेदला रोड साइफन चौराहा, महालक्ष्मी अपार्टमेंट तीसरी मंज़िल नवरतन काम्प्लेक्स बेदला रोड, मालियों का चौराहा गोगुन्दा, पवन मेडिकल की गली ऋषभदेव, गांव बड़ी बड़गांव, विलेज चांदपोल भींडर, न्यू विद्या नगर सेक्टर 4 हिरणमगरी, अम्बावगढ़ नई पुलिया, अलकापुरी महाबलेश्वर मंदिर स्वरुप सागर, गज सिंह जी की बाड़ी आज़ाद नगर सज्जन गढ़ रोड उदयपुर, J ब्लॉक सेक्टर 14, शांति नगर हिरणमगरी सेक्टर 5, रिद्धि सिद्धि पार्क सोसायटी नवरतन काम्प्लेक्स फतेहपुरा उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 12092 हो गई है। जबकि 11823 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 109 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 145 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 124 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News