कोरोना अपडेट- 5 जुलाई 2021 - राहत भरी खबर, कोई पॉजिटिव नहीं

कोरोना से एक की मौत

 | 
corona negative

कुल संक्रमितों की संख्या 56182

उदयपुर 5 जुलाई 2021। कोरोना की दूसरी लहर के उतार में जुलाई के पांचवे दिन कोरोना से 1 की मौत हुई और पांच दिन बाद राहर भरी खबर यह है की आज कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। अब तक ज़िले में इस महामारी के शिकार संक्रमितों का आंकड़ा देखते देखते 56 हजार के पार पहुँच गया है। आज सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0% है जबकि कल  0.14% और परसो 0.25% था।   

जून की दूसरे सप्ताह से ज़िले में कोरोना का क़हर लगातार कम हो रहा है। अप्रैल माह में ही आंकड़ा लगभग पूरे साल के आंकड़े से डेढ़ गुणा था। अप्रैल माह में 21448 संक्रमित तथा मई माह 20843, जून माह में 588 मरीज़ संक्रमित पाए गए थे। वहीँ जुलाई माह के पांच दिन में 12 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की रविवार को 464 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से सभी 464 नेगेटिव पाए गए है कोई पॉज़िटिव नहीं मिला है। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56182 हो गया है, जबकि 55391 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 22 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस 44 रह गए हैं। जबकि 1 मौत के साथ कोरोना से अब तक का मौतों का आंकड़ा 747 पहुँच गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News