कोरोना अपडेट 6-10-2020: फिर कोरोना का धमाका आज 145 पॉजिटिव मिले
जाने किन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना पॉजिटिव
कुल पॉजिटिव की संख्या 5118
उदयपुर 6 अक्टूबर 2020। आज उदयपुर मे कोरोना का फिर ब्लास्ट हुआ है। आज की रिपोर्ट में 145 पॉजिटिव पाए गए है। अक्टूबर माह के पहले छह दिनों में 632 पॉजिटिव मिल गए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज मंगलवार को 1243 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 1098 नेगेटिव है और 145 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
आज की रिपोर्ट में पाए गए 145 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 120 संक्रमित पाए गए जिनमे से 8 कोरोना वारियर्स, 31 क्लोज कांटेक्ट तथा 81 नए केस पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 25 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स , 6 क्लोज कांटेक्ट और 17 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज की रिपोर्ट में कुल 10 कोरोना वारियर्स, 37 क्लोज़ कांटेक्ट और 98 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
जाने किन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना पॉजिटिव
खारोल कॉलोनी फतेहपुरा, अरावली हिल्स पुला, अशोक नगर शास्त्री सर्कल, रेल्वे खुर्द गोगुन्दा ,भोपालपुरा, न आर मयूर गेस्ट हाउस सलूम्बर, प्रताप कॉलोनी कलका माता रोड, सी क्लास प्रताप नगर, भट्ट जी की बाड़ी सरदारपुरा, मीरा नगर भुवाणा, नई गिर्वा, ज्ञान नगर सेक्टर 4, कुंकुम अपार्टमेंट भुवाना, ब्राह्मणो की बावड़ी गुड़ली, ब्राह्मणो का मोहल्ला हीता, लोढ़ा गली चेतक मार्ग, फूटा दरवाज़ा सिंधी बाजार, लक्ष्मी नगर सेक्टर 8, शिव नगर टेकरी, आदेश्वर कॉलोनी भोईवाड़ा, कर्मशील मार्ग चांदपोल, सहकार निवास अशोकनगर, बाठेड़ा कॉलोनी फतेहपुरा, टैगोर नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, स्नेह विला बेदला, अंतरिक्ष अपार्टमेंट माछला मगरा, जावर माइंस सराड़ा, अमर विला अपार्टमेंट प्रतापनगर, सवीना सेक्टर 9, आदिनाथ कॉलोनी यूनिवर्सिटी रोड, मास्टर कॉलोनी अम्बामाता, आरके सर्कल पुला उदयपुर, बड़ा भोईवाड़ा, आशियाना अपार्टमेंट केशव नगर, मोइया चौराहा बड़ी, महादेव विहार चित्रकूट नगर, VIP सेक्टर 9, दाता चौराहा तितरड़ी, हितावाला टावर्स (सेलब्रेशन मॉल के पास), प्रजापत नगर सुंदरवास, पुरोहितो की मादड़ी, लखारा चौक सूरजपोल, यूआईटी कॉलोनी पुरहितों की मादड़ी, प्रभात नगर हिरणमगरी सेक्टर 5, नानी गली जगदीश चौक, समता नगर हिरणमगरी सेक्टर 3, छोटी ब्रह्मपुरी अमल का कांटा, शर्मा कॉलोनी गुलाब बाग़, छोटी ब्रह्मपुरी आरएमवी रोड, गायत्री नगर हिरणमगरी सेक्टर 5, सिविल लाइन बड़ी रोड, विद्या नगर हिरणमगरी, पूजा नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, समता विहार तितरड़ी, हिरणमगरी सेक्टर 11, RHB कॉलोनी सवीना, मीनाक्षी अपार्टमेंट सेक्टर 5, कार्तिकेय सोसायटी पानेरियों की मादड़ी, आवरी माता कॉलोनी रेती स्टैंड, विनायक नगर शोभागपुरा, पुलिस लाइन टेकरी, देव प्रभा बेदला, मेडी सेण्टर कोर्ट चौराहा, प्र्त्येश्वर कॉलोनी शोभागपुरा, धोली मगरी बेड़वास, RHB कॉलोनी गोवर्धन विलास, C ब्लॉक हवा मगरी, आनंद आश्रम तारा संस्थान, प्रताप कॉलोनी सेक्टर 13, घंटाघर, तिल्का बेकरिया, हीता भिंडर, ऋषभ कॉलोनी ऋषभदेव, सुलाई खेरवाड़ा, मॉर्डन काम्प्लेक्स फतेहपुरा, तितरड़ी (गिर्वा), हनुमान चौक पहाड़ा, इंद्र नगर सुंदरवास, सापेटिया बड़गांव, सेवाश्रम उदयपुर, सहेली नगर पोलो ग्राउंड, शास्त्री सर्किल, पाठों की मगरी गिर्वा, बोहरवाड़ी अश्विनी बाजार, न्यू माली कॉलोनी, श्रीनाथ कॉलोनी पुला, प्रगति नगर शोभागपुरा, भट्टियानी चोहट्टा, ट्रांसपोर्ट नगर प्रताप नगर, न्यू अहिंसापुरी फतेहपुरा, C ब्लॉक प्राप्तनगर, जनकपुरी पानेरियों की मादड़ी, रामसिंह की बाड़ी सेक्टर 11, सीनियर बॉयज हॉस्टल आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संक्रमित पाए गए है।
इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5118 हो गई है। जबकि 4679 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 182 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 388 है।
