कोरोना अपडेट 6-2-2021: आज 8 पॉजिटिव मिले

2 कोरोना वर्रियस, 2 क्लोज कांटेक्ट, 4 नए केस

 | 
कुल संक्रमितों की संख्या 11813

उदयपुर 6 फरवरी 2021 | उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 8 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। जबकि फरवरी माह में अब तक 37 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.08% है जबकि कल भी 1.08 % था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शनिवार 6 फरवरी को 741 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 733 नेगेटिव और 8 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 8 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 5 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 1 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 नए केस मिले। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 2 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट, 4 नए संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
 
J ब्लॉक सेक्टर 14, RSWM लिमिटेड धागा मिल, ऋषभदेव, देवी नगर नवरतन काम्प्लेक्स, गांव लतिया खेड़ा गिर्वा, न्यू महावीर नगर कुम्भा नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, शिव कॉलोनी सेंट ग्रिगोरियस स्कूल रोड खाराकुआं, गोवर्धन विलास राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11813 हो गई है। जबकि 11446 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 204 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 247 है। अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 120 हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News