कोरोना अपडेट आज 6 पॉजिटिव जबकि 6 रिकवर हुए

जून में अब तक 93 मरीज़ मिल चुके है

 | 
corona

उदयपुर 26 जून 2022 । आज उदयपुर जिले कोरोना के 6 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए जबकि कल जिले में कोरोना से 9 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए थे। हालाँकि दो दिनों से सैंपलिंग में बढ़ोतरी की गई है। आज 6 मरीज़ रिकवर भी हुए है। एक्टिव केस की संख्या अब भी 41 है।    

उल्लेखनीय है की जून माह में अब तक 93 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जिनमे से 79 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तथा 14 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पाए गए है।। वहीँ गत मई माह में 38 मरीज मिल चुके थे। फ़िलहाल सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में है।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 772 लोगो की सैंपलिंग रिपोर्ट पाई गई जिनमे से 766 नेगेटिव और 6 पॉजिटिव पाए गए है।  जिनमे 4 मरीज़ शहरी क्षेत्र से पाए गए है और 2 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए है । वहीँ 4 नए मरीज़ है जबकि 2 क्लोज़ कांटेक्ट है । 

अब तक कोरोना से कुल 74411 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73595 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 41 है जबकि अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News