कोरोना अपडेट 6-9-2020 2 मौतों के साथ 35 पॉजिटिव मिले

कोरोना अपडेट 6-9-2020 2 मौतों के साथ 35 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 3030

 
कोरोना अपडेट 6-9-2020 2 मौतों के साथ 35 पॉजिटिव मिले
35 पॉजिटिव में से 5 कोरोना वारियर्स, 4 क्लोज़ कांटेक्ट तथा 26 नए केस मिले है

उदयपुर 6 सितंबर 2020। सितंबर माह में भी कोरोना का सितम जारी है। आज दिन में कुल 35 पॉजिटिव पाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज रविवार को 685 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 650 नेगेटिव है और 35 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

पॉजिटिव पाए गए 5 कोरोना वारियर्स में से 1 एमबी अस्पताल में कार्यरत जोगी तालाब सवीना खेड़ा निवासी 35 वर्षीय मेल नर्स, 1 भूपालपुरा निवासी 30 वर्षीया नर्स, 1  आरएनटी मेडिकल कॉलेज की महिला लिपिक, 1 पुलिस जवान पुलिस लाइन टेकरी,  1 नीमच खेड़ा निवासी महिला शिक्षिका पॉजिटिव पाए गए है 

इन क्षेत्रो से मिले क्लोज़ कांटेक्ट और नए केस 

पीएफ कॉलोनी चित्रकूट निवासी लोग 37 वर्षीया महिला और 30 वर्षीय पुरुष, बसंत विहार से 48 वर्षीय पुरुष, भट्टियानी चोहट्टा से 40 वर्षीय पुरुष, सरदारपुरा से 72 वर्षीय वृद्ध, खारोल कॉलोनी से 55 वर्षीय महिला, सेवा मंदिर के पास फतहपुरा से 48 वर्षीया महिला, लवकुश अपार्टमेंट से 48 वर्षाया महिला, बरकत कॉलोनी के एक ही परिवार से 65 वर्षीया महिला, 45 वर्षीया महिला और 45 वर्षीय पुरुष,  कुमावतपुरा से 40 वर्षीया पुरुष, गोकुल नगर बोहरा गणेश जी से 35 वर्षीया महिला, मुल्ला तलाई से 60 वर्षीय पुरुष, आरएमवी स्कूल के पास से 75 वर्षीया बुज़ुर्ग महिला, कालका माता रोड अरिहंत नगर से 57 वर्षीया महिला, ठोकर चौराहा से 42 वर्षीय पुरुष, हिरणमगरी सेक्टर 5 से 40 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीया महिला, हिरणमगरी सेक्टर 5 से 60 वर्षीय पुरुष और 32 वर्षोंय पुरुष (कृष्णा विहार कॉलोनी), गोकुल विलेज सवीना से 76 वर्षीय पुरुष, अटलांटा होटल से 45 वर्षीया महिला, अम्बामाता कच्ची बस्ती से 50 वर्षीय पुरुष, आशीर्वाद हाउस दुर्गा नर्सरी रोड से 36 वर्षीय पुरुष, आदर्श नगर यूनिवर्सिटी रोड से 34 वर्षीय और 33 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए। 

कल कोरोना से दो मौत हुई। ईएसआई कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव अम्बामाता निवासी 82 वर्षीय बुज़ुर्ग और सलूम्बर के 57 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। इस प्रकार उदयपुर में अब तक कोरोना से 49 लोगो की मौत हो चुकी है।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web