कोरोना अपडेट 7-10-2020: कोरोना का कहर जारी, आज 126 पॉजिटिव मिले


कोरोना अपडेट 7-10-2020: कोरोना का कहर जारी, आज 126 पॉजिटिव मिले

जाने किन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना पॉजिटिव

 
कोरोना अपडेट 7-10-2020: कोरोना का कहर जारी, आज 126 पॉजिटिव मिले
कुल पॉजिटिव की संख्या 5244 

उदयपुर 7 अक्टूबर 2020। उदयपुर मे कोरोना का कहर जारी है है। आज की रिपोर्ट में 126 पॉजिटिव पाए गए है। अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में में 758  पॉजिटिव मिल गए है।   

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज बुधवार को 989 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 863 नेगेटिव है और 126 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  

आज की रिपोर्ट में पाए गए 126 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 96 संक्रमित पाए गए जिनमे से 5 कोरोना वारियर्स, 21 क्लोज कांटेक्ट, 69 नए केस तथा 1 प्रवासी पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 30 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 14 क्लोज कांटेक्ट और 14 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज की रिपोर्ट में कुल 7 कोरोना वारियर्स, 35 क्लोज़ कांटेक्ट, 83 नए केस और 1 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  


इन क्षेत्रो से पाए गए 

फ़तेह अपार्टमेंट यूआईटी सर्कल, साइफन कॉलोनी फतेहपुरा, सेक्टर 6 हिरणमगरी, अम्बामाता, पन्ना विहार भूपालपुरा, चुंगी नाका गोवर्धन विलास, गणेश नगर यूनिवर्सिटी रोड, सुरखंड का खेड़ा सराड़ा, N रोड भूपालपुरा, जगदीश चौक, एनआर 5 स्टार गार्डन ठोकर चौराहा, GBH हॉस्पिटल बेड़वास, नवरतन काम्प्लेक्स बेड़वास, फतेहपुरा, अशोक नगर जावर माइन्स, मीनाक्षी अपार्टमेंट हिरणमगरी सेक्टर 5, अशोका सिनेमा के सामने सूरजपोल, RHB कॉलोनी प्रतापनगर, शास्त्री नगर सेक्टर 3, फतेहनगर मावली, पानेरियों की मादड़ी, बप्पा नगर सेक्टर 6 हिरणमगरी, मनवा खेड़ा सेक्टर 4, कन्तोडा सराड़ा, अशोक नगर उदयपुर, सहेली मार्ग चेतक सर्किल, हितावाला टावर्स (सेलिब्रेशन मॉल के पास), बलुआ सराड़ा, शिव नगर सेक्टर 14, कुमकुम अपार्टमेंट भुवाणा, राव जी का हाटा, कुम्हारो का भट्टा, सिख कॉलोनी उदयपुर, बजरंग नगर सेक्टर 14, धाउ जी की बावड़ी, 80फिट रोड नौरतन काम्प्लेक्स, सीसारमा (गिर्वा), नेमिनाथ नगर सेक्टर 5 हिरणमगरी, महावीर नगर ऋषभदेव, शोभागपुरा, गाँधी चौक सलूम्बर, ग्लास फैक्ट्री उदयपुर, जेपी नगर सेक्टर 8, नवा तलाई जावर माइन्स, भुवाणा उदयपुर, शुभ लाभ अपार्टमेंट केशव नगर, मधुबन चेतक सर्कल, न्यू सूफी नगर बेड़वास, लोहा बाजार हाथीपोल, नाकोड़ा नगर उदयपुर, मर्यादा नगर भुवाणा, खटीकवाड़ा सूरजपोल, नेला रोड सेक्टर 14, टैगोर नगर सेक्टर 4, एकलिंग गढ़ मिलिट्री स्टेशन, मोया चौराहा बड़ी, माली कॉलोनी टेकरी, डी ब्लॉक सेक्टर 14, इंडियन आयल डिपो सेक्टर 11, सुभाष नगर उदयपुर, ज्ञान नगर सेक्टर 4, प्रभात नगर सेक्टर 5, पाठों की मगरी सेवाश्रम, प्रताप कॉलोनी कालका माता रोड, भमरासिया उदयपुर, वृन्दावन विहार सेक्टर 3, सतरोडा (गिर्वा), कुम्हारवाड़ा, चित्रकूट नगर भुवाणा, कोटड़ा, मेट्रिक्स पार्क भुवाणा, गोवर्धन विलास पुलिस थाना, रामपुरा उदयपुर, बॉयज होस्टल आरएनटी मेडिकल कॉलेज, पुलिस लाइन टेकरी, माछला मगरा सेक्टर 11, आज़ाद नगर सेक्टर 3, मुर्शिद नगर सेक्टर 9, शोभागपुरा, नांदवेल खेमली, दक्षिण सुंदरवास, आनंद अपार्टमेंट भूपालपुरा, सवीना सेक्टर 9, हनुमान कॉलोनी ऋषभदेव, घाटी दरवाज़ा ऋषभदेव, ऋषभदेव उदयपुर, पडूणा ऋषभदेव, झालो का कलवाना गोगुन्दा उदयपुर।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5244  हो गई है। जबकि 4763 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 217 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 429 है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal